Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स के पुनर्विकास कार्यों की ली जानकारी, दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश

रांची. सीएम हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान अजय कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार से संबंधित प्रस्तावित कार्य योजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस बीच सीएम ने उन्हें कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स के पुनर्विकास कार्यों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के नए साइट विकास एवं पुनर्विकास प्रस्ताव के तहत पुराने ओपीडी, आईपीडी और अकादमिक ब्लॉक का नवीनीकरण, निदेशक, एमएस, एडीएल के लिए नए आवास बंगले, निदेशक एवं डीन, नवीन फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग, भवन निर्माण, नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण, ढके हुए रास्ते, जल निकासी की आपूर्ति, सीमा दीवार और गेट, विद्युत कार्य, प्रस्तावित कार्य, सड़क विकास इत्यादि पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कार्य योजना की बिंदुवार जानकारी लेते हुए विभागीय प्रधान सचिव को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।

Commercial Advertisment

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...