Ranchi : मुख्यमंत्री बनने के बाद आज सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रही।
पत्नी कल्पना सोरेन भी थी मौजूद
आज सुबह ही सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजधानी रांची के महात्मा गांधी मार्ग में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में पहुंचकर विधिवत् पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने मां बगलामुखी से राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उन्नति की मंगल कामना की। जानकारी के लिए बता दें कि कल शाम 5 बजे हेमंत सोरेन ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया।


















