CM Hemant Soren का फैसला, रिहा किये जाएंगे आजीवन सजा काट रहे 30 बंदी…

Ranchi : राज्य में लगातार सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) एक के बाद एक चौंकाने वाले घोषणाएं कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सीएम ने मंईया योजना शुरु किया था जिसके बाद राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे वही साल के 12 हजार रुपए मिलेंगे।

झारखण्ड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक के बाद लिया गया फैसला

इसी बीच सीएम ने आज और एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए राज्य के जेलों में सजा काट रहे करीब 30 बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। सीएम ने इसके लिए झारखण्ड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा आयोजित पिछली दो बैठकों में आजीवन सजा काट रहे बंदियों की रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए 67 मामलों की पुनः समीक्षा की गई।

जिसके बाद जेलों में आजीवन सजा काट रहे 30 बंदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी। फैसला सुनाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने रिहा हुए बंदियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने को कहा है।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...