CM ने द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन

नवादा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इस पुल का निर्माण 493.64 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विशेष योजना) के अंतर्गत कराया गया है। चेरो के निकट एन0एच0-31 को जोड़नेवाले इस नवनिर्मित पुल (द्वारिका बिगहा-हरनौत पथ) के निर्माण से कल्याण बिगहा, चेरो बहादुर, बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish ने ककोलत जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का किया लोकार्पण

CM CM

CM

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...