CM ने बिहार व पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण, कहा- जल्द से जल्द…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया व निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के पास टनल निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटकों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी और आठ मीटर चौड़ी होगी। इसे जमीन से 15 मीटर नीचे बनाया जा रहा है।

LN Mishra 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर प्रदर्शों का अवलोकन कर सकें। उन्होंने कहा कि टनल का बेहतर ढंग से निर्माण कराएं ताकि इलेक्ट्रिक वाहन के साथ-साथ पैदल पर्यटक आसानी से पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय आवागमन कर सकें। बिहार संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें।

CM Inp 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी किया निरीक्षण

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सभागार, संग्रह भंडार, गंगा दीर्घा सहित पटना संग्रहालय के विभिन्न भागों के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भाग बन गया है, वह अच्छा बना है और जो बचा हुआ है उसको भी बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करें। यह पुराना संग्रहालय है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया जा रहा है।

यह भी देखें :

CM नीतीश के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, संग्रहालय निदेशालय एवं पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रचना पाटिल, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

CM Inp 2 22Scope News

यह भी पढ़े : दिलीप ने कहा- 29 मई को शाम 5 बजे आएंगे PM, देश झुकेगा नहीं व बिहार का विकास रुकेगा नहीं

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...