मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण

पटना : संग्रहालय को जोड़ने वाले अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टनल के निर्माण कार्य की प्रगति और अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। नेहरु पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन म्यूज़ियम सब-वे टनल का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी, इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टनल का निर्माण इस प्रकार कराए जिससे नेहरु पथ पर आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख्यमंत्री नीतीश ने आज बिहार संग्रहालय और पटना निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया।

CM नीतीश ने संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास व ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण करने के पूर्व बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां 11 मंजिला भवन का निर्माण कराया जाना है। यहां निर्मित होनेवाले भवन के नए परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपेन पार्किंग व क्लब हाउस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहां पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध रहेगा।

CM Bihar Museum 1 22Scope News

CM Bihar Museum 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- इस काम को तेजी से आगे बढ़ाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस काम को तेजी से आगे बढ़ाएं। हमारे मन में पहले से ही यह इच्छा थी कि पुराने स्ट्रक्चर को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बने जो हर प्रकार की आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हो। नेहरु पथ के किनारे इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से आवासन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

CM Bihar Museum 4 22Scope News

CM Bihar Museum 5 22Scope News

नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर प्रदर्शों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर प्रदर्शों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के प्रथम तल पर पहुंचकर नालंदा महाविहार, सांची स्तूप से संबंधित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी एवं बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर की परिक्रमा संबंधी 3-डी चलचित्र को देखा। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने संग्रहालय परिसर में लगाए गए नए प्रदर्शों, पर्यटकों की संख्या, पार्किंग की व्यवस्था, संग्रहालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

CM Bihar Museum 6 22Scope News

CM Bihar Museum 7 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Bihar Museum 8 22Scope News

CM Bihar Museum 3 22Scope News

यह भी पढ़े : गुरु गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री, टेंट सिटी और मल्टी लेवल पार्किग आदि का लिया जायजा, साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...