नीतीश ने बिहार और पटना संग्रहालय के निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों काफी एक्टिव मोड में है। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने बहुत सारे कार्यों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के पास टनल निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग और पर्यटकों को मिलनेवाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक-दूसरी जगह जाकर प्रदर्शों का अवलोकन कर सकें। बिहार संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें। आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कराएं ताकि क्षेत्र हरा-भरा और आकर्षक दिखे।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित किचेन, भंडार, अस्थायी दीर्घा सभागार, कलेक्शन स्टोर और कंजर्वेशन लैब सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण से संबंधित कार्य पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण का कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से करें। यह पुराना संग्रहालय है। यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है। पटना संग्रहालय के जिस हिस्से में खुदाई कार्य किया जा रहा है, उसका भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजेंद्र नगर मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिले। मेट्रो का निर्माण कार्य हो जाने से पटना के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : भविष्य में पेपर लीक नहीं हो BPSC ने अपनाया नया तरीका, जानें…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Sand Crisis: एनजीटी प्रतिबंध से पहले बालू की जमाखोरी तेज,...

झारखंड में 10 जून से बालू खनन पर एनजीटी की रोक से पहले जमाखोरी और मुनाफाखोरी बढ़ गई है। रांची में बालू की कीमतें...

Ranchi Land Fraud Case: फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ की ठगी...

 रांची के पुंदाग में जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिल्डर की शिकायत पर आरोपी...

Ranchi Cyber Fraud Case: बजाज फाइनेंस के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का...

रांची में महिला कारोबारी की शिकायत पर बजाज फाइनेंस के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के...

JEE Advanced Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट,...

 जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी होगा। सफल अभ्यर्थी 2 जून से शुरू होने वाली JoSAA काउंसिलिंग के जरिए IIT,...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए आज से...

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जून को मतदान होगा। महागठबंधन और भाजपा उम्मीदवारों के चयन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img