गोल्डी बरार गैंग का 2 Shooter अमृतसर से गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाब के चंडीगढ़ में एक सुरक्षा एजेंसी के मालिक पर फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस ने अमृतसर से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधी गोल्डी बरार गैंग के सदस्य हैं जो गोल्डी बरार के इशारों पर काम कर रहे थे। इन अपराधियों ने सुरक्षा एजेंसी के मालिक पर फायरिंग भी गोल्डी बरार के निर्देश पर ही किया था जिसके लिए उन्हें तीन लाख रूपये भी मिले थे।

मामले में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चंडीगढ़ में सुरक्षा एजेंसी के मालिक पर फायरिंग के बाद दोनों फरीदकोट से पटियाला होते हुए अमृतसर पहुंचे थे और यहां से फिर वे ट्रेन से मुंबई रवाना होने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हर्षदीप सिंह और गुरशरणप्रीत सिंह की पहचान विदेश में बैठे गोल्डी बरार गैंग के सदस्य के रूप में की गई है।

सुरक्षा एजेंसी के मालिक पर फायरिंग के लिए भी गोल्डी बरार ने उन्हें तीन लाख रूपये दिए थे। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार भी बरामद किया है। अमृतसर पुलिस ने गोल्डी बरार समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है जिसमें पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Mega Oil Palm Plantation Drive 2024 के तहत रोपे गए 17 लाख से अधिक पौधे

Shooter Shooter Shooter

Shooter

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...