Advertisement
Advertisement

CM नीतीश ने अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

पटना : बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार आज यानी एक अक्टूबर को कोशी, गंडक एवं गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर की जिलाधिकारी सतत् निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि अभियंतागण पूरी तरह अलर्ट रहें और वरीय पदाधिकारी स्थल पर कैंप करते रहें। आपदा प्रबंधन विभाग सतत् अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव संचालन, पॉलिथिन शीट्स, राहत सामग्री की उपलब्धता एवं उसका वितरण, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स/फूड पैकेट्स, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि की पूरी व्यवस्था रखें और लोगों को सभी प्रकार की राहत पहुँचायें। जिन क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, उन क्षेत्रों में फूड पैकेट्स और राहत सामग्री को वायुसेना की मदद से पीड़ित परिवारों तक एयर ड्रॉप कर पहुंचायी जाए।

Nitish Arial Servey 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां लोग तटबंध पर शरण लिये हुये हैं, वहां पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय एवं अन्य जरूरी सुविधायें उपलब्ध करायें। कम्युनिटी किचेन में भोजन की समुचित व्यवस्था रखें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। तटबंध पर शरण लेनेवाले लोग आसपास के ही है इसलिए उनके आवागमन हेतु नाव की सुविधा भी उपलब्ध करायें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था रखें। पशु चारा के साथ-साथ पशुओं की इलाज की भी पूरी व्यवस्था रखें। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बिहार में बाढ़ से हाहाकार, एरियल सर्वे करने निकले CM नीतीश

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...