Tuesday, September 9, 2025

Related Posts

CM नीतीश ने अपने सरकारी आवास पर किया झंडोत्तोलन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अन्ने मार्ग में झंडोतोलन किया। उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम नीतीश पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे। नीतीश कुमार गांधी मैदान में 18वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन करेंगे। गांधी मैदान में सुबह 9:30 बजे समारोह आयोजित होगा। इसके बाद सीएम अपना संबोधन शुरू करेंगे। सभी की नजरें नीतीश कुमार के संबोधन पर टिकी हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर बार कोई ना कोई बड़ी घोषणा करते हैं। ऐसे में शिक्षकों से जुड़े दो बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिस पर प्रदेश के लाखों शिक्षकों की नजरें टिकी हुई है।

यह भी देखें : 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर इस बार कुल 12 विभाग की झांकियां बनाई गई है। जो कुछ ही देर बाद गांधी मैदान में अपने संदेशों के साथ गांधी मैदान में प्रस्तुत होगा। उत्पाद विभाग के जातियों के द्वारा एक लोगों को संदेश दिया गया है की नशा से दूर रहें क्योंकि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे CM नीतीश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विवेक रंजन, चंदन कुमार तिवारी और अविनाश सिंह की रिपोर्ट

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe