Commercial Advertisment

CM नीतीश ने 1433 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) परियोजना (डायल-112) के तहत 1,433 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी के तहत आपात नम्बर सेवा 112 के प्रथम चरण का विस्तारीकरण एवं द्वितीय चरण के क्रियान्वयन हेतु आज लोकार्पित हुए 1,433 पुलिस वाहनों में 883 चार पहिया वाहन एवं 550 दो पहिया वाहन शामिल है। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता और अधिक बढ़ेगी। इससे विधि व्यवस्था के संधारण में काफी सहूलियत मिलेगी। एक अणे मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वितंतु एवं तकनीकी सेवा निर्मल कुमार आजाद ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

इन वाहनों के डायल-112 में शामिल होने के बाद अब कुल 1,833 पुलिस वाहनों के साथ-साथ 1,586 एम्बुलेंस सेवा एवं 805 अग्निशमन सेवा के वाहन एकीकृत रूप से जन कल्याणकारी, आपाताकालीन सेवा डायल-112 के तहत 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। आज लोकार्पित हुए 1,433 पुलिस वाहनों में 5-जी टेक्नोलॉजी एवं अत्याधुनिक जीपीएस डिवाइस भी लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से वाहनों का लोकेशन पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर से ट्रैक करने के अलावा समन्वय भी स्थापित किया जा सकेगा। पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर के नेटवर्क स्पीड को 50 एमबीपीएस से बढ़ाकर 300 एमबीपीएस किया गया है। डाटा सर्वर को भी उत्क्रमित किया जा रहा है। डायल-112 की सुविधा प्राप्त करने हेतु पीड़ित व्यक्ति ई-मेल, 112 ऐप, पैनिक बटन एवं एसएमएस के माध्यम से आपातकालीन सेवा प्राप्त कर सकता है। डायल-112 आपातकालीन सेवा पुलिस सहायता, अगलगी की घटना, चिकित्सा सहायता, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मदद पहुंचाने में काफी कारगर साबित हो रही है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव-सह-मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण मौजूद थे।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...