पटना : बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि 29 मार्च तक विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही अवकाश पर है, जिसके बाद 30 मार्च सोमवार को वे अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
कोई व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता – संविधान
संविधान के मुताबिक, कोई व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में उन्हें 14 दिनों के भीतर एक पद छोड़ना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत 30 मार्च को नीतीश कुमार का एमएलसी पद छोड़ना अब लगभग तय माना जा रहा है।
नितिन नवीन भी विधायक पद से देंगे इस्तीफा
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी बांकीपुर विधानसभा से इस्तीफा देना होगा। उन्हें भी 30 मार्च से पहले इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंपना होगा। क्योंकि वह भी सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। ऐसे में 14 दिनों के भीतर एक पद छोड़ना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान पटना जिले को दी 1,056 करोड़ की सौगात, 1,373 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Highlights


