विष्णुगढ़ में नाबालिग की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, BJP का धरना और बंद का ऐलान

विष्णुगढ़ नाबालिग की संदिग्ध मौत : हजारीबाग की विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंभा गांव की घटना ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। 12 वर्षीय नाबालिक की संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। शव की स्थिति को देखकर परिजनों का कहना है कि बच्चों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है और फिर साक्ष छुपाने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

आदित्य साहु पहुंचे घटनास्थल

इस घटना की निंदा पूरे राज्य भर में हो रही है. BJP  प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल समेत कई विधायक गांव पहुंचे। इन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।

भाजपा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है

सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। इतनी बड़ी घटना घट जाने के बाद भी जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर भी नहीं पहुंचे। एसडीपीओ सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए घटनास्थल पर है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

नाबालिग की संदिग्ध मौत  – 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की गई

इन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो नहीं तो सोमवार को पूरा हजारीबाग बंद कर दिया जाएगा। राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा धरना देगी। इसके बाद भी अगर गिरफ्तार नहीं होती है तो पूरा झारखंड ठप कर दिया जाएगा। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोयला और बालू चोरी करने में सरकार व्यस्त है। आम जनता को सुरक्षा तक नहीं मिल पा रहा है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...