चाचा ने 2 भतीजी और एक भतीजे की गला रेत की हत्या

औरंगाबाद : गला रेत की हत्या – औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के इटवा पंचायत के खुटहन गांव में आज यानी 27 मार्च की सुबह लगभग नौ बजे के आसपास अमंत पाल ने अपनी भतीजी आयुष कुमारी (7), अनुष्का कुमारी (5) और भतीजा मनीष कुमार (10) को बधारी से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में स्वयं भी काट लिया। जिसे इलाज के रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। आरोपी अविवाहित है।

गला रेत की हत्या – घटना के कारण का पता नहीं चल सका है

आपको बता दें कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। तीनों मृतक के पिता गुड्डू पाल हैं जो ट्रेन में कुकिंग का काम करते हैं। मां अनीता देवी बताया कि वह स्नान कर रही थी। जब दूसरे घर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो बाहर निकली तो बंद घर से आवाज आ रही थी। फिर घर से बाहर आकर शोर मचाने लगी। बगल के लोग घर में आ गए। दरवाजा अंदर से बंद देख वेंटिलेटर के सहारे घर में ग्रामीण घुसे तो देखा कि तीनों मृत पड़े थे।

Aurangabad Hatya 1 22Scope News

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SDPO और SHO पहुंच जांच में जुटे

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार दास और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर म्यूजिक सिस्टम को चालू करके इस जघन्य कांड का अंजाम दिया।

Aurangabad Hatya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : CSP से पैसे लूटे, फिर चल दिए प्रभु राम के दर्शन करने, पुलिस का खुलासा

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...