Jail के बाथरुम में महिला कैदी ने किया सुसाइड, जेल प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ जिले में जेल में ही सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बता दें Jail में बंद कैदी ने ही बाथरुम में सुसाइड कर लिया और अब उसके सुसाइड के बाद Jail के सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

पति के हत्या के आरोप में थी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के पाकुड़ जिले के मंडल जेल में विचाराधीन कैदी संझली हेम्ब्रम ने गुरूवार को सुसाइड कर ली। बता दें संझली पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप था और उसके खिलाफ हत्या का मामला नगर थाने में दर्ज था। पुलिस ने बीते 17 फरवरी को संझली को न्यायिक हिरासत में भेजा था।

Jail प्रशासन को जैसे ही संझली के आत्महत्या के बारे में पता चला वैसे ही आनन- फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन पर उठे सवाल

मंडलकारा के बाथरूम में विचाराधीन महिला कैदी संझली द्वारा किए गए सुसाइड को लेकर जेल की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़ा हो रहे है। चर्चा यह भी है कि मंडलकारा सीसीटीवी कैमरा लगे रहने और जवानों और जेलर सहित काराधीक्षक की ड्यूटी रहने के बावजुद एक महिला कैदी ने आखिर सुसाइड कैसे कर लिया।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है अन्य कैदियों से भी संझली के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...