Thursday, July 3, 2025

Related Posts

CM नीतीश ने पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पित

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन आज अहले सुबह अपने आवास एक अणे मार्ग स्थित तालाब में पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आज राज्य के विभिन्न नदियों एवं तालाबों में बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और शांति एवं श्रद्धा के वातावरण में लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हुआ।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope