पटना : बिहार विधान मंडल शीतकालीन सत्र का आज से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानमंडल पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से मुलाकात की। सीएम के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि आज शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष की बड़ी पार्टी बीजेपी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
विवेक रंजन की रपोर्ट


















