पटना: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगे हैं। शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। वहां पहुंच कर सीएम नीतीश ने शारदा सिन्हा का अंतिम दर्शन किया और उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में छठ की तैयारियां पूरी, केंद्रीय राज्य मंत्री ने…
CM Nitish
CM Nitish
Highlights


