Advertisment

Earth Day पर निकाली गई प्रभात फेरी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पृथ्वी दिवस (Earth Day) पर निकाली गई प्रभात फेरी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पटना: पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पाटलिपुत्र परिषद की ओर से एक जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार यादव ने किया। इस अभियान में बड़ी संख्या में खेल जगत से जुड़े खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता और पटना सिटी की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रभात फेरी का उद्देश्य आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। Earth Day 

महासचिव संजीव कुमार यादव ने उपस्थित लोगों को धरती को हरा-भरा बनाए रखने, जल और ऊर्जा के कम उपयोग, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश “एक पेड़ माँ के नाम” को भी आगे बढ़ाते हुए सभी को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रभात फेरी गांधी सरोवर और मंगल तालाब से शुरू होकर पटना सिटी हाई स्कूल, त्रिमूर्ति चौक होते हुए भगत सिंह चौक पर संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें – विकास नहीं Crime के मामले में बिहार दूसरे राज्यों से कर रहा प्रतिस्पर्धा, कांग्रेस…

शहर भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने “वृक्ष लगाओ, पृथ्वी बचाओ”, “जल बचेगा, जीवन बचेगा” जैसे नारों के साथ हाथों में तख्तियां लिए नगरवासियों को संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया ताकि वे स्वयं वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में योगदान दें। इस अवसर पर शिवप्रसाद मोदी, बलराम माथुर, विनय कुमार चंद्रवंशी, दयानंद सिंह यादव, रजनीश रंजन, जवाहर प्रसाद, गणेश सराओगी, राजदीप मेहता, अनिल यादव, राहुल कुमार, अंशुल कुमार उर्फ बाबा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। Earth Day Earth Day

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  India में दो दिनों तक झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज, केंद्र सरकार ने तीन दिनों की…

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...