मंत्री नहीं बनेंगे CM नीतीश, बिहार और संगठन के लिए करेंगे काम

पटना : बिहार की राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें केंद्र सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। उनका मुख्य ध्यान बिहार की नई सरकार को मार्गदर्शन देने देने और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर रहेगा।

नीतीश कुमार का नया वर्किंग मॉडल अब दिल्ली और पटना के बीच बंटा होगा

दरअसल, नीतीश कुमार का नया वर्किंग मॉडल अब दिल्ली और पटना के बीच बंटा होगा। वे केवल संसद सत्र के दौरान ही दिल्ली में रहेंगे, जबकि अपना शेष अधिकांश समय बिहार की जनता के बीच बिताएंगे। इससे साफ है कि भले ही उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी हो लेकिन बिहार की सियासत और अपनी पार्टी पर उनकी पकड़ और सक्रियता पहले जैसी ही बनी रहेगी।

Nitish 1 22Scope News

14 अप्रैल को बिहार में नए मुख्यमंत्री का चुनाव

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनते ही बिहार में उनके दो दशक लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया है। अब सबकी निगाहें 14 अप्रैल पर टिकी हैं। जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किए जाने की प्रबल संभावना है।

Nitish 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : CM नीतीश ने ली राज्यसभा की शपथ

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img