पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चुनावी मंच साझा करते जरूर दिखे लेकिन अभी तक उन्होंने अकेले कोई चुनावी सभा नहीं किया था। लेकिन अब शुक्रवार से नीतीश कुमार भी चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतर रहे हैं। नीतीश कुमार नवादा से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे और नवाद के एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में एक सभा को संबोधित करेंगे। यह चुनावी सभा नवादा के वारसलीगंज के समीप माफ़ी गढ़पर आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पप्पू यादव को मिल रहा RJD के कई नेताओं का साथ, अब इन्होने की समर्थन की घोषणा
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि शनिवार को सीएम नीतीश गया से एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ले लिए चुनावी सभा करेंगे। इसके साथ ही वे शनिवार को औरंगाबाद से एनडीए प्रत्याशी सुशिल सिंह के लिए भी चुनावी सभा करेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
NITISH
NITISH
NITISH
Highlights







