CM पहुंचे बेगूसराय, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

CM ने बेगूसराय में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का लिया जायजा, प्रतिभागी खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

बेगूसराय: CM नीतीश कुमार ने आज बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड स्थित यमुना भगत स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में CM ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, उड़ीसा, झारखंड एवं बिहार के ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।

इस दौरान CM ने यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के बीच हुए फुटबॉल मैच का अवलोकन किया। CM ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने CM को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं ‘खेलो इंडिया’ किट भेंटकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – PMEGP योजना में इस मामले में नंबर 1 रहा बिहार, रोजगार सृजन में तीसरे स्थान पर…

इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार सह बेगूसराय जिला के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधायक राज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आशीष भारती, बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  हमारे पास पर्याप्त Fuel उपलब्ध, IOC ने कहा ‘हम पूरी तरह से…’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img