दिल्ली में सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता। दिल्ली में बीते गुरूवार को सत्ता संभालते ही CM रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा के चुनावी वादों और जनता के बीच पीएम मोदी की गारंटी वाली बातों को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी के क्रम में CM रेखा गुप्ता की एकशन मोड वाली क्रियाशीलता की चर्चा भी शुरू हो गई है।

यह सिर्फ बातों में नहीं बल्कि तत्काल कामकाज के स्तर में बदलाव के साथ देखा और महसूस किया जाने लगा है। दिल्ली वालों को बदले सत्ता की बयार में आ रही क्रियाशीलता वाली नई सोंधी खुशबू खूब भा रही है।

भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है।

सुबह दिल्ली की जनता से मिलीं CM रेखा गुप्ता

CM रेखा गुप्ता की दिनचर्या अब तक के दिल्ली की सत्ता संभालने वालों से जरा जुदा है। इस पर भी मीडिया और जनता की नजर है। आज शुक्रवार की सुबह CM रेखा गुप्ता आमजन से मिलती-जुलती दिखीं।

इसी क्रम में शालीमार बाग स्थित CM रेखा गुप्ता के आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए एकत्र हुए। लोग उन्हें बधाई देने के लिए माला और फूलों के गुलदस्ते लेकर आए। CM  रेखा गुप्ता ने लोगों से बातचीत भी की।

उनसे बातचीत में CM  रेखा गुप्ता ने कहा कि –  ‘दिल्ली सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी गई, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक दिया था।’

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम का अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता।
सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम का अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता।

CM ने पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया

सत्ता संभालने के अगले दिन शुक्रवार को दिल्ली की CM  रेखा गुप्ता ने जनता से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारियों को तलब किया है ताकि उन विभागों की जनसरोकार वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को वह अपने तरीके से द्रुत गति से अमलीजामा पहनाने का काम शुरू करवा सकें।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

यानि कि CM बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली की नई CM  रेखा गुप्ता ने कहा – ‘…कल कैबिनेट की बैठक में हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक दिया था। यह योजना जल्द ही सार्वजनिक होगी।

…आज हमने कैबिनेट के साथ बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया है। हम सड़कों में गड्ढों के मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे।’

एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता
एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

भगवामय माहौल में 27 साल बाद भाजपा ने संभाली दिल्ली की सत्ता

दिल्ली में एक दिन पहले बीते गुरूवार की दोपहर 27 साल बाद भाजपा की सरकार ने CM रेखा गुप्ता की अगुवाई में शपथ ग्रहण कर लिया। उसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा का रेखा गुप्ता सरकार का युग यानि कार्यकाल का विधिवत शुभारंभ हो गया। कुल मिलाकर माहौल भगवामय रहा था।

मंच पर मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा, खुद प्रधानमंत्री की मौजूदगी और समर्थकों से भरा-पूरा मैदान। दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में रामलीला मैदान भगवामय हो गया। भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे बरबस हवा में तैरते रहे। इस बीच राष्ट्रगान हुआ तो जनसैलाब में अप्रतीम अनुशासन देखा गया।

फिर उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना माइक पर आए और शुरू हो गया, शपथ ग्रहण का सिलसिला। परंपरा के अनुसार सबसे पहले CM पद की शपथ लेने रेखा गुप्ता ने माइक संभाला। शालीमार बाग से पहली विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के CM पद की शपथ ली।

फिर एक के बाद छह कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाया।

उनके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिरसा ने पंजाबी में शपथ लिया। भाजपा विधायक रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Video thumbnail
शालिनी विजय ने क्यों छोड़ी थी नौकरी, क्या शादी टूटने के बाद से ही थी परेशान, क्यों हुआ ऐसा ? @22SCOPE
08:07
Video thumbnail
अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार से पूछा कब का और किस मद में है बकाया, पहले जनता को बताएं | @22SCOPE
04:12
Video thumbnail
मंत्री जी का अब बदल गया पता, सारे मंत्री मिलेंगे अब एक ही जगह | Jharkhand Ministers Bungalow | CM |
04:14
Video thumbnail
रोजगार मेले में 1500 जॉब्स की आस में पहुंचे युवा, कितनों की उम्मीद हुई पूरी | Jobs Jharkhand | CM |
04:18
Video thumbnail
बिना अध्यक्ष के पिछड़ा वर्ग आयोग कर रहा काम, अध्यक्ष चुन फिर से आंकड़े जुटाने की आजसू ने रखी मांग
06:31
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक से ही आमने - सामने हुये पक्ष-विपक्ष, सत्र से पहले बढ़ी तकरार News@22scopestate@22SCOPE​
05:00
Video thumbnail
हज़ारीबाग़ में पेपर लीक मामले की तफ्तीश करती पुलिस कोचिंग संस्थानों से तलाश रही तार | Jac Board |
03:58
Video thumbnail
JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो का JPSC अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान, कहा बन रही रणनीति
14:58
Video thumbnail
AJSU ने हेमंत सरकार पर जमकर किया हमला,कहा- पिछड़ों का हक मार रही है सरकार ।Jharkhand News। @22SCOPE
08:45
Video thumbnail
क्यों जयराम महतो ने गाड़ी को लेकर ट्रोल करने वालों को धन्यवाद किया, कहा -इस राज्य के बनने का कोई....
04:36