Friday, November 14, 2025

Latest Video News

Video thumbnail
Bihar Election Result LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट | JDU | BJP | RJD | Congress | Jam Suraaj
00:00
Video thumbnail
स्थापना दिवस पर विधायकों को मिलेगा नया आवास, देखिए अंदर से कितना है सुन्दर, क्या-क्या है सुविधा?
10:34
Video thumbnail
Bihar Election Result 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सबसे सटीक | NDA VS Mahagathbandhan
00:00
Video thumbnail
रांची में 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका मैच, तैयारियां लगभग पूरी, इस तारीख से मिलने लगेगा टिकट
06:23
Video thumbnail
Ghatshila By Election Result LIVE : घाटशिला उपचुनाव के नतीजे का पल- पल का अपडेट, मतगणना केंद्र से
00:00
Video thumbnail
बिहार चुनाव: तिरहुत, पटना, नालंदा, मुंगेर, भागलपुर और कोशी में NDA महागठबंधन में कौन मार रहा बाजी?
01:37:03
Video thumbnail
असम में SIR नहीं होने पर JMM का EC पर निशाना, कहा - जो BJP को हो पसंद चुनाव आयोग वही बात करेगा
19:04
Video thumbnail
बिहार चुनाव: तिरहुत, पटना नालंदा, मुंगेर कोशी और भागलपुर की 117 सीटों पर किसका जलवा?
32:30
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बिहार में इस बार बदलाव की बयार या फिर नीतीशे कुमार? क्या बता रहे वरिष्ठ पत्रकार?
35:51
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बिहार में फिर नीतीशे कुमार या अबकी बार तेजस्वी सरकार? बस खत्म होने वाला इंतजार
02:45:56
Video thumbnail
झारखंड की 25वीं वर्षगांठ से पहले AJSU ने सरकार को घेरा, कहा - न स्थानीय नीति बनी, न नियोजन नीति…
18:05
Video thumbnail
घाटशिला में सत्ता पक्ष या विपक्ष किसके हाथ बाजी, जयराम फैक्टर का कितना चला जोर, बस अब इंतजार....
08:34
Video thumbnail
चुनाव परिणाम से पहले JMM का दावा, कहा- बड़े अंतर से जीतेंगे घाटशिला उपचुनाव | Ghatshila By Election
04:36
Video thumbnail
पटना में पोस्टर वार, RJD दफ्तर के सामने लगा अलविदा चाचा का पोस्टर...
06:12
Video thumbnail
बिहार विधानसभा सजकर है तैयार, इस बार किसकी बनेगी सरकार !
05:51
Video thumbnail
यही रात अंतिम यही रात भारी! बिहार में किन सीटों पर VVIP चेहरों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर ?
13:12
Video thumbnail
देखिये झारखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | JHARKHAND TOP NEWS | TODAY NEWS
10:18
Video thumbnail
राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजन संपन्न, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा | Giridih
03:05
Video thumbnail
आ गया रिजल्ट! गिनती से पहले जश्न में डूबे अनंत सिंह के समर्थक, पटना आवास में महाभोज की तैयारी शुरू
20:01
Video thumbnail
पटना में जीत से पहले जश्न का माहौल, सूरजभान सिंह के आवास पर कल भोज की तैयारी
12:47

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने की मुलाकात, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विकास कार्यों, तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। झारखंड इस वर्ष अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसे लेकर राज्य सरकार विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही है।सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी ने की मुलाकात बैठक को...

हजारीबाग के हुडहुडू से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का अगला जत्था हुआ रवाना

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत गुरुवार को हजारीबाग शहर के हुडहुडू से तीर्थाटन के लिए तीर्थ यात्रियों का अगला जत्था रवाना हुआ। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 35 से संयुक्त रूप से कुल 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था उत्तर प्रदेश के काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल के लिए खुद सांसद मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सांकेतिक रूप से यात्रियों का पांव पाखरकर और भगवा ध्वज के साथ झांकी के साथ बस तक पहुंचाकर गाजे-बाजे के साथ...

Breaking: पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले

Desk. पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से करीब 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान ट्रक और कंटेनर के बीच फंसी एक कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।7 लोगों की मौत, कई घायल जानकारी के मुताबिक, इस सड़क दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 5 कार सवार, ट्रक और कंटेनर के दोनों ड्राइवर शामिल हैं।...

दिल्ली में सीएम रेखा ने की कई घोषणाएं, पिछली AAP सरकार पर नहीं रोक पाईं अपनी हंसी…

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में सीएम रेखा ने की कई घोषणाएं, पिछली AAP सरकार पर नहीं रोक पाईं अपनी हंसी…। दिल्ली में मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करने के क्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कई जनकल्याणकारी घोषणाएं कीं।

इसी क्रम में वह इससे पहले की AAP ( आम आदमी पार्टी) की सरकार और उनके लोगों की चर्चा करते हुए सीएम रेखा गुप्ता अपनी हंसी को नहीं रोक पाईं। अपने बजट भाषण में पिछली AAP सरकार का जिक्र करते हुुए सीएम रेखा गुप्ता ने AAP के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादों को लेकर भी टिप्पणी की।

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पेश करने के दौरान बिना किसी AAP नेता का नाम लिए ही ‘दिल्ली के मालिक’ कहा और हंसने लगीं। इस दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी कर सीएम रेखा गुप्ता का समर्थन किया।

इसके बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा,‘…एक समय दिल्ली के मालिक (केजरीवाल की तरफ इशारा) ने दिल्लीवासियों को सपना बेचा कि वो दिल्ली को लंदन बना देंगे। …लेकिन टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, अधूरे प्रोजेक्ट ने इस महानगर को एक अराजक राजधानी बना दिया।

…आपने अपना शीशमहल बनवाया है। …हम गरीबों के लिए घर बनवाएंगे। …हम गरीबों के लिए शौचालय बनवाएंगे। …आपने टैक्स का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया। …चुनाव में पैसा लगाया।

…आप में और …हम में बहुत फर्क है। …आपने …अधिकारियों के साथ बुरा बर्ताव किया। आप …हाथ की सफाई जानते हो। …हम कूड़े की सफाई करेंगे। …कूड़े के पहाड़ हटाएंगे।’ 

शीशमहल अब बनेगा पर्यटन स्थल…

बजट भाषण पढ़ते हुए सदन में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि –‘…दिल्ली एक ऐसा शहर है जिसको सबने लूटा। …दिल्ली ने बार-बार ख़ुद को मिटते और संवरते देखा। …दिल्ली अपने घाव भुलाकर फिर से उठ खड़ी हुई है।

…वोटबैंक के लिए पिछली सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को सिस्टम में लाने की कोशिश की। …योजनाओं का लाभ केवल उसे मिले जो दिल्ली का नागरिक है। उसी पर राजस्व खर्च हो।

…पहले की विज्ञापन सरकारों ने इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सिर्फ पोस्टर चिपकाए। जितना खर्चा योजना में नहीं होता था, उससे ज्यादा पब्लिसिटी एक्सपेंस होता था। …मैं ऐसी अनेक योजनाएं बता सकती हूं कि योजना के मद में कुछ नहीं था, लेकिन विज्ञापन पूरे छपवाए गए।

…मौजूदा दिल्ली सरकार क्लाइमेट चेंज पर काम करेगी। हम प्रदूषण पर काम करेंगे। हम परियोजनाओं को समय पर लागू करेंगे। हम पर्यावरण और वन विभाग के लिए 506 करोड़ का ऐलान कर रहे हैं। वेस्ट टू एनर्जी के प्लांट लगाए जाएंगे। पार्कों की बदहाली को दूर करने के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है।

RWA को पुराना बकाया दिया जाएगा। हमने 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। 6 नए CAQM टावर लगाए जाएंगे। 32 जगहों पर पानी की गुणवत्ता को नापने के यंत्र लगाए जाएंगे। टूरिज्म आर्ट लैंग्वेज और कल्चर के लिए 117 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

ये पिछले बजट से दोगुना है। सोनिया विहार में नौकायन किया जाएगा। नई जनरेशन को दिल्ली से जोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये रखे गए हैं। दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए 30 करोड़ का फंड रखा गया है।

साथ ही साथ पर्यटन में शीशमहल भी शामिल किया जाएगा।’  इस दौरान बजट के बीच मोदी-मोदी के नारे लगे।

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता

छात्रों को लैपटॉप देने – 60 नए सीएमश्री स्कूल का ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 100 सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा सिखाएंगे। इसके लिए 21 करोड़ खर्च किए जाएंगे। …1.5 करोड़ की लागत से बच्चों को आर्ट ऑफ लिविंग सिखाएंगे।

…7000 क्लास को स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। 1200 बच्चों को साढ़े 7 करोड़ की लागत से लैपटॉप दिया जाएगा, जोकि 10 से 11वीं में जाएंगे। नींव प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़, तकनीकी शिक्षा के लिए 618 करोड़ रुपये, नरेला में एजुकेशन हब बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये और ITI के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

…एक नई परियोजना, ‘NEEV – New Era of Entrepreneur Ecosystem and Vision’ शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत, बच्चों को आवश्यक कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं के लिए तैयार करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नीव परियोजना के लिए 20 करोड़ का बजट आवंटित किए गए हैं।

…दिल्ली सरकार आगामी सत्र 2025-26 से 60 नए सीएम श्री स्कूल खोलने जा रही है। यह पूरी तरह से नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप होंगे और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (एनसीएफएससी) 2023 को लागू करेंगे।

…इस नई योजना सीएम श्री स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी। 9वीं और 11वीं में बच्चों को सबसे ज्यादा फेल किया जाता था।’

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा ने दिल्ली में 5 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का किया ऐलान

सदन में बजट भाषण पढ़ते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि –‘…सार्वजनिक परिवहन के लिए दिल्ली में 2152 इलैक्ट्रिक बसें हैं। …5000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें 2025-26 में शामिल करेंगे।

मेट्रो का चौथा फेज देर से शुरू हुआ।पिछली सरकार ने देरी की। 6000 करोड़ की देनदारी है। …मेट्रो 290 स्टेशन के साथ 394 किलोमीटर का संचालन कर रही है।

…2929 करोड़ मेट्रो के लिए दिए गए हैं। हम अपने शेयर देंगे और अगले फेज के लिए तैयार करेंगे। 1000 करोड़ शहरी परिवहन के लिए रखे गए हैं और 12952 करोड़ दिल्ली परिवहन के लिए है।

…इसी क्रम में तय हुआ है कि दिल्ली की बसों में अब पिंक टिकट नहीं मिलेगा। बल्कि बस पास बनेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। महिलाओं की मुफ्त सफर सुविधा बेहतर होगी।

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता

…दिल्ली में जल भराव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पेश हो रहे इस दिल्ली के बजट में समाजिक पेंशन योजना के लिए 3227 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली को इंडस्ट्री डेवलपमेंट और केंद्र बनाने के लिए नवाचार औद्योगिक क्रांति की नींव रख रहे हैं।

…हमारी सरकार दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लाएगी। नई वेयर हाउसिंग पॉलिसी लेकर आएगी। सिंगल विंडो सिस्टम लाया जाएगा। नीतियों को आसान बनाया जाएगा। एक प्रोग्राम बनाकर यहां की सड़क और नालियों को ठीक किया जाएगा।’

Related Posts

काउंटिंग से पहले तेजस्वी ने पटना स्थित आवास पर महागठबंधन नेताओं...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता व सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने...

राजेश राठौड़ ने कहा- वोट चोरों से डटकर लड़ेगा बिहार

पटना : बिहार लोकतंत्र की जननी है और हमेशा बिहार ने देश को दिशा दिखाया है। हमने बेहतर बिहार के लिए मतदाताओं से अपील...

नेताओं के लिए भारी है आज की रात, साइलेंट वोटर्स बनाम...

नेताओं के लिए भारी है आज की रात, साइलेंट वोटर्स बनाम एक्जिट पोल में कौन किस पर होगा भारी?  दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा  22...
152,000FansLike
25,600FollowersFollow
628FollowersFollow
667,000SubscribersSubscribe