जनता के बाद भगवान के दरबार में नीतीश, जीत के लिए मांगी दुआ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का वोटिंग कल यानी 11 नवंबर को खत्म हो गया है। दोनों फेज का चुनाव समाप्त हो गया है। 14 नवंबर को बिहार चुनाव के लिए मतगणना होनी वाली है। इस बीच वोटिंग के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार भगवान के दरबार में पहुंचे हैं। सुबह-सुबह नीतीश कुमार आज राजधानी पटना के ऐतिहासिक महावीर मंदिर में माथा टेका और चुनाव में जीत की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने किशोर कुणाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

महावीर मंदिर के बाद हाईकोर्ट स्थित मजार पहुंच की इबादत

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी शहीद कई नेता पटना के महावीर मंदिर एवं हाईकोर्ट मजार पहुंचे और चुनाव में जीत के लिए दुआ मांगी। बता दें कि कल दूसरे और अंतिम फेज का वोटिंग खत्म हुआ है। एक्जिट पोल के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत मिलती हुई दिखाई दे रही है। करीब एक दर्जन एक्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलती दिख रही है।

NItish Mahaveer Mandir 1 22Scope News

पटना साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे CM नीतीश, जीत के लिए की अरदास

इसके बाद नीतीश कुमार पटना हाईकोर्ट मजार पहुंचे और इबादत की। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। वहीं इसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले नीतीश कुमार चुनाव भक्ति वाले रंग में दिखे। बताया जा रहा है कि एग्जिट पोल में एनडीए की जीत और जदयू को मिल रही बढ़त को देखते हुए नीतीश कुमार गदगद हैं। ऐसे में सीएम अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और ईश्वर से प्रार्थना की और धन्यवाद दिया।

NItish Mahaveer Mandir 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : एक्जिट पोल में मोदी-नीतीश पास, महागठबंधन को नहीं मिल रहा बहुमत

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...