खत्म हुई CM की वर्चुअल बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश, विजय चौधरी ने बताया…

पटना: लोकसभा चुनाव के तीसरे, चौथे और पांचवीं चरण के मतदान को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पंचायत स्तर के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के वर्चुअल बैठक के बाद मंत्री विजय चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और स्थानीय स्तर का फीडबैक लिया साथ ही कई निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सभाओं में आम लोगों से बात होती है लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद नहीं हो पाता है। पिछली बार की तुलना में इस बार की बैठक अधिक सफल रही। चुनाव के मुद्दे और रणनीति पर विमर्श किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की उपलब्धि किसी से बताने की जरूरत नहीं है। पहले दो चरण के चुनाव में एनडीए ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

सभी मानकों में बिहार की स्थिति अच्छी है और यहां एनडीए अच्छी जीत हासिल करेगा। लोगों ने भी कई सुझाव दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि किस मुद्दे को जनता के बीच ले जाना है। वहीं मत प्रतिशत कम होने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अपने स्तर से अधिकाधिक लोगों को मतदान केंद्र तक लाएं और मतदान करवाएं।

हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान प्रतिशत कम होने के पीछे प्रचंड गर्मी तो है ही कोई अन्य राजनीतिक साजिश की भी जांच कराइ जाएगी। जदयू के घोषणा पत्र नहीं जारी होने पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे नेता बोलते नहीं हैं उनका काम बोलता है। यही हमारा घोषणा पत्र है। वहीं पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि पवन सिंह अपने नाम पर तो वोट मांग ही रहे हैं देखिएगा परिणाम क्या होगा।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने मुंगेर के लोगों से पूछा सवाल, हमने काम किया है तो वोट उन्हें दीजियेगा क्या?

CM CM CM CM

CM

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...