CM Yogi ने फिर दिया नया नारा, कहा ‘देश सुरक्षित तो….’

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) हिंदू राजनीति करने के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। योगी आदित्यनाथ के दिए एक नारा ‘एक हैं तो नेक हैं’ के बल पर भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज की। अब योगी ने एक और नारा दिया है ‘देश सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित, धर्म सुरक्षित तो हम सुरक्षित’। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर थे। वाराणसी दौरे के दूसरे दिन स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित योग संत समाज की स्थापना शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए।

इस दौरान सीएम योगी 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में भी शामिल हुए। सीएम ने इस दौरान व्यवस्थाओं की काफी सराहना की। इस दौरान योगी ने कहा कि ‘देश सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित, धर्म सुरक्षित तो हम सुरक्षित। इसलिए जो भी कार्य हो वह व्यक्ति, समाज, मजहब के दायरे से ऊपर उठ कर सनातन धर्म के मूल्यों के अनुरूप भारत की वैदिक अध्यात्मिक परंपरा का अनुसरण करते हुए देश के नाम होना चाहिए। भारतीयता और सनातन सबको जोड़ने की ताकत रखता है।’

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सद्गुरु सदाफल देव महाराज ने आध्यात्मिक अभियान को आगे बढ़ाया और यह भी बताया कि सच्चा योगी संत देश व समाज की परिस्थितियों को देख कर हाथ रखकर बैठा नहीं रह सकता। देश जब गुलामी की बेड़ियों से जकरा था तब सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज ने अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ विदेशी दासता से मुक्त कराने के लिए आजादी के आंदोलन में भाग लेकर बैरकपुर से देश के प्रथम स्वातंत्र्य समर के शंखनाद के साथ खुद को जोड़ा था।

सीएम योगी ने कहा कि सद्गरु सदाफल देव जी महाराज ने उत्तराखंड ने स्वर्वेद रचा। उनकी अद्भुत परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है। विज्ञान देव जी महाराज ने एक वर्ष से कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की। आचार्य जी विदेश में भी भक्तों को जगाने के लिए आध्यात्मिक यात्रा पर निकले थे। आज हम जिस कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं, यह उसी विरासत का सम्मान है, जिसे 100 वर्ष पहले सद्गुरु सदाफल देव महराज ने प्रारंभ किया था। आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज, संत प्रवर विज्ञान देव महाराज उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए उसे आगे बढ़ाते हुए जनजागरण के वृहद अभियान से जुड़ रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CHO Exam के मास्टरमाइंड की कंपनी लेती थी ऑनलाइन परीक्षा का ठेका, बना रखा था बड़ा कमांड सेंटर

CM Yogi CM Yogi CM Yogi CM Yogi CM Yogi

CM Yogi

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates