CHO Exam के मास्टरमाइंड की कंपनी लेती थी ऑनलाइन परीक्षा का ठेका, बना रखा था बड़ा कमांड सेंटर

पटना: बीते एक दिसंबर को CHO Exam के दूसरी पाली के दौरान बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने तीन ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। परीक्षा में वृहत पैमाने पर गड़बड़ी की पुष्टि के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। मामले में ईओयू ने अब तक करीब 47 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें नौ अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इसके साथ ही ईओयू ने सॉल्वर गैंग के एक बड़ी टीम होने का दावा किया है।

गिरफ्तार लोगों की निशानदेही के आधार पर ईओयू की टीम ने राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवतनगर में छापेमारी की और वहां की हालत देख टीम दंग रह गई। सॉल्वर गैंग ने भागवतनगर में एक बड़ा हॉल किराये पर ले रखा था जहां से ईओयू की टीम ने 60 कंप्यूटर, 1.85 लाख रूपये नकद, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, हार्ड डिस्क, कई लैपटॉप, टैब, मोबाइल, एडमिट कार्ड, कई एटीएम कार्ड, अभ्यर्थियों की जानकारी इत्यादि कई चीजें जब्त की है।

बताया जाता है कि सॉल्वर गैंग ने इस हॉल में अपना कमांड सेंटर बना कर रखा था और ऑनलाइन परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस कर यहीं से प्रश्न हल करते थे। यह हॉल नालंदा के रविभूषण ने किराये पर ले रखा था और वही इस कांड का मास्टरमाइंड भी है। ईओयू की जांच में परीक्षा आयोजित करवाने वाली पुणे की कंपनी वी साइन के साथ सभी 12 परीक्षा केन्द्रों की मिलीभगत सामने आ रही है। परीक्षा के दौरान कांट्रेक्ट पर कर्मी रखे गए थे और वे भी सॉल्वर गैंग का साथ दे रहे थे।

ईओयू की पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया कि परीक्षा से पहले ही उन लोगों ने परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर के आईपी एड्रेस वगेरह लेकर रिमोट से जोड़ लिया था। इसके लिए उनलोगों ने परीक्षा केंद्र के चिह्नित कंप्यूटर में रिमोट एक्सेस वाले सॉफ्टवेर भी रखे थे जिसके सहारे वे कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस में लेकर प्रश्न हल करते थे। ईओयू ने जांच के क्रम में सभी 12 परीक्षा केन्द्रों की मिलीभगत के सुराग मिलने पर सभी परीक्षा केन्द्रों को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कांड का मास्टरमाइंड रविभूषण एक कंपनी भी चलाता है और यह कंपनी ऑनलाइन परीक्षा करवाने का ठेका लेती है। सीएचओ परीक्षा में भी रविभूषण की कंपनी ने वीसाइन कंपनी के साथ मिल कर साजिश रची थी। मामले में कई लोगों की संलिप्तता सामने आई जिसकी गिरफ्तारी के लिए ईओयू लगातार छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar निवासी पूर्व सैनिक और शहीद सैनिकों के सम्मान में नीतीश सरकार ने लिया अहम फैसला

CHO Exam CHO Exam v CHO Exam CHO Exam

CHO Exam

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...