5 जनवरी से महाकुंभ के लिए यूपी में चलेंगी 550 शटल बसें, CM Yogi की घोषणा

प्रयागराज : 5 जनवरी से महाकुंभ के लिए यूपी में चलेंगी 550 शटल बसें, CM Yogi की घोषणा। महाकुंभ 2025 को लेकर मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि – ‘…5 जनवरी से महाकुंभ के लिए यूपी में 550 शटल बसें चलेंगी। इनको तय समय पर क्रियाशील करने का आदेश दे दिया गया है।

…महाकुंभ के लिए ड्यूटी पर तैनात किसी चालक या परिचालक को लगातार 8 घंटे से अधिक की ड्यूटी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं के आवागमन के लिए अतिरिक्त प्रबंध भी किए जा रहे हैं ताकि उन्हें कोई दिक्कत पेश ना आए’।

CM Yogi ने कहा – महाकुंभ के लिए 3 जनवरी से ही पुलिस-सफाईकर्मी तैनात

इसी क्रम में महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में मीडिया से मुखातिब CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘… महाकुम्भ के लिए तैनात पूरा पुलिस बल और सभी सफाई कर्मचारी 3 जनवरी तक प्रयागराज में मुस्तैद हो जाएंगे। सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हो गई है।

…इसी तरह अब तक 28 पांटून पुल, 520 किमी चकर्ड मार्ग, 610 साइनेज, पेयजल के लिए 494.30 किमी डीआईपी लाइन, 304 किमी जीआईपी लाइन, 4270 पेयजल स्टैंड पोस्ट, 176 किमी से अधिक ड्रेनेज निकासी लाइन, 54700 स्ट्रीट लाइट, 173 किमी एचटी लाइन, 1280 किमी एलटी लाइन, 206 बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जा चुकी है।

….1200 वर्गमी जेटी भी तैयार हो चुकी है। वहीं सभी रिवर फ्रंट रोड तैयार हैं। थीमेटिक लाइटिंग के लिए 3339 पोल, फ़साड के लिए 7 स्थान, 90 हजार से अधिक शौचालय इंस्टाल किये जा चुके हैं’। 

सीएम योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो
सीएम योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो

स्वच्छ और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए यूपी का पहला बायो सीएनजी प्लांट तैयार

मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ की सरकारी स्तर पर हुई तैयारियों का जमीनी जायजा लेने पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने नैनी इलाके का भी दौरा किया। बताया गया कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित महाकुम्भ की परिकल्पना के साथ नैनी में प्रदेश का पहला एमएसडब्ल्यू बायो सीएनजी प्लांट क्रियाशील होने को तैयार है।

CM Yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को इस प्लांट का भी स्थलीय निरीक्षण कर इसकी क्रियाशीलता की जनकारी जुटाई। फिर मीडिया से मुखातिब होते हुए CM Yogi ने कहा कि –‘ …यह बायो प्लांट स्वच्छ प्रयागराज- सुव्यवस्थित महाकुम्भ के संकल्प की दिशा में एक प्रयास है, जो महाकुम्भ के बाद भी प्रयागराज नगर के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

…प्रदेश में म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट आधारित इस पहले सीएनजी प्लांट से 200 परिवारों को रोजगार भी मिला है’।

मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मीडिया को जानकारी देते सीएम योगी आदित्यनाथ।
मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मीडिया को जानकारी देते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi  बोले – प्रधानमंत्री के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को साकार करता है यूपी का यह पहला बायो सीएनजी प्लांट

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…यह प्लांट पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रहा है। प्रधानमंत्री के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को साकार करता यह प्लांट आरएनजी (नवीकरणीय प्राकृतिक गैस) परियोजना, अत्याधुनिक और नवीनतम तकनीक के साथ नगर निगम के ठोस कचरे को बायोगैस में संसाधित करने के लिए सबसे उन्नत और कुशल सुविधाओं में से एक है।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

….नगर निगम द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत प्रयागराज शहर में घरों, होटल-रेस्टोरेंट्स और मंदिरों से हर दिन निकलने वाले औसतन 200 टन गीले कचरे से लगभग 21500 किलो बायो CNG और 209 टन जैविक खाद बनेगी।

….प्लांट की कुल क्षमता 343 टन प्रति दिन उत्पादन की है। हर दिन प्लांट से 21.5 टन बायो CNG के साथ 109 टन ठोस जैविक खाद और 100 टन तरल जैविक खाद बनेगी। इससे 56700 टन वार्षिक कार्बन उत्सर्जन में कमी आ सकेगी’। 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates