कुशवाहा की पत्नी के लिए वोट मांगे CM योगी, कहा- बिहार को ठगने का काम कर रही है महागठबंधन

सासाराम : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलाता कुशवाहा के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सासाराम आज चुनाव प्रचार किया। कुशवाहा ने मंच पर सीएम योगी का भव्य स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा के लिए वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ते देखा है। इसे एक बार फिर से पुराने दिनों में लौटने नहीं देना है।

goal 22Scope News

महागठबंधन के लोगों ने बिहार के किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया – CM योगी

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार के किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। जिन लोगों ने बिहार के व्यवसाईयों और कारोबारी के सामने सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा कर दिया। वह कौन लोग थे जो बिहार के मां-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया? आज वहीं लोग महागठबंधन बनाकर लोगों को ठगने के लिए फिर से मैदान में आ गए हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह भी मौजूद रही।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : NDA प्रत्याशी जयंत राज के लिए चिराग पासवान ने किया चुनाव प्रचार, कहा- महागठबंधन का एकमात्र काम जनता को बेवकूफ बनाना…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...