Commercial Advertisment

Breaking : सीएम योगी की नसीहत – बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश देख रहे हो ना…

डिजीटल डेस्क : Breaking – सीएम योगी की नसीहत – बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश देख रहे हो ना…। सोमवार को आगरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने आमजन को नसीहत भी दी। कहा कि कि ‘बांग्लादेश से सबक सीखिए, एक रहना है बंटना नहीं है। बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे’।

सीएम योगी बोले  – बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना जरूरी

सोमवार को जन्माष्टमी के त्योहार पर आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दुनिया की हर चीज दिखाई देती है लेकिन पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार नहीं दिखाई देता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘आगरा के कण कण में कन्हैया का वास है. यहां कला है, आस्था है, समर्पण है और विश्वास है। यही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है। हमें समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा।

दुर्गादास राठौर का यही संकल्प था। सबसे बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने टेक दिए थे। उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है लेकिन दुर्गादास का नाम मारवाड़, एमपी में अमर है। हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा’।

फाइल फोटो
सीएम योगी की नसीहत – बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश देख रहे हो ना

सीएम योगी ने आगरा में दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण

आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। वे तय समय पर ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा। विधायक डॉ. धर्मेश आये थे, 13 को आना था, पर अब आ पाया। 10 साल से मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी। जिस दिन कृष्ण आए, उस दिन लोकार्पण हुआ है।

मथुरा में बोले सीएम योगी – बांग्लादेश पर विपक्ष वालों के मुंह बंद, वोट बैंक खिसकने का है डर

इसके बाद मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर लोगों को संबोधित किया। मथुरा में भी सीएम योगी ने बांग्लादेश में हुई हिंसा का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वह बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे। उनके पैरों की जमीन जिस पर वह खड़े हैं वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे। इसलिए वह मौन हैं और इस पर बोल नहीं सकते’।

मुख्यमंत्री योगी बोले – बांग्लादेश भी भारत का हिस्सा था, उसे आजाद भी भारत ने ही कराया

सीएम योगी ने आगे कहा कि ‘हमारी विरासत का संरक्षण होना चाहिए। हम सभी को याद करना होगा कि 1947 से पहले बांग्लादेश भी भारत का ही हिस्सा था। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए हमारे सैनिकों ने भी बलिदान दिया था और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। पाकिस्तान के 95 हजार से ज्यादा सैनिकों को भारत के बहादुर जवानों के सामने आत्मसमर्पण करने पर मजबूर होना पड़ा था। वह विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य जीत रही’।

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: जियो के नए 15...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: रिलायंस जियो ने मोबाइल यूजर्स के लिए 15 रुपये का नया अनलिमिटेड 5G डेटा पैक पेश किया...

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...