CM Yogi Claims : राजनीतिक दलों के एजेंडे में गांव – गरीब पं. दीनदयाल उपाध्याय की देन

डिजीटल डेस्क : CM Yogi Claims –  राजनीतिक दलों के एजेंडे में गांव – गरीब के कारक हैं पं. दीनदयाल उपाध्याय। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में मंगलवार अपराह्न विजय उद्यान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आयोजित सभा में CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने संक्षिप्त संबोधन में अहम दावा किया।

बोले कि- आज भारतीय राजनीति में दलों के एजेंडे में जो गांव, गरीब और किसान शामिल हुए हैं, वह किसी और की नहीं बल्कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की देन हैं।

‘पं. दीनदयाल के सपने साकार कर रही पीएम मोदी की सरकार’

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि -‘आज देश के अंदर चाहे भारतीय जनता पार्टी हो या अन्य कोई राष्ट्रीय दल, अगर उनके एजेंडे के हिस्से में गरीब आया है, गांव आया है, किसान आया है, महिलाएं हिस्सा बनीं और शासन की योजना बिना भेदभाव के हर तबके तक पहुंचाना हुआ तो उसके पहले प्रवक्ता युगपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय ही थे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने आज से 7 दशक पहले जो सपने देखे थे, उसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

मुझे प्रसन्नता है कि अंतिम पायदान तक के व्यक्ति के शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की यात्रा बिना रुके, बिना डिगे, बिना टिके निरंतर आगे बढ़ रही है’।

‘पं. दीनदयाल ने ही की अंतिम पायदान के व्यक्ति के उन्नति की बात’

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि जब अपना देश आजाद हुआ तो नीतियों को लेकर कोई दशा-दिशा स्पष्ट नहीं थी।

CM Yogi बोले – ‘स्वतंत्र भारत में देश की दिशा क्या होनी चाहिए, इसके बारे में तत्कालीन सत्ता के सामने असमंजस की स्थिति रही होगी।

लेकिन उस समय भारतीय राजनीति के एक नए सितारे का उदय हो रहा था जिन्होंने देश की आजादी के तत्काल बाद पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक के माध्यम से और फिर भारतीय जनसंघ से भारतीय राजनीति में प्रवेश करते हुए भारत की सामाजिक नीति, भारत की आर्थिक नीति, भारत के अंदर राजनीतिक व्यवस्था के बारे में अपने जो विचार व्यक्त किए, उनकी प्रासंगकिता आज न केवल भारत में बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय के सामने देखने को मिल रही है।

पं. दीनदयाल उपध्याय ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा था कि आर्थिक उन्नति और प्रगति का मापक ऊंचे पायदान पर खड़े व्यक्ति से नहीं बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से की जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अंत्योदय की बात की’।

बाराबंकी के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ
बाराबंकी के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi बोले – डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से यूपी के निरंतर प्रगति में जुटी

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि बीते साढ़े 7 साल में उत्तर प्रदेश में काफी आमूलचूल बदलाव आया है। यह बदलाव शासन, प्रशासन की सोच, कार्यशैली और सरकारी योजनाओं में पात्र नागरिकों का सही में आच्छादन आदि में सबको दिख भी रहा है।

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘ये डबल इंजन की सरकार की डबल स्पीड विकास और सुरक्षा के नए मॉडल के रूप में उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। विकास और विरासत की ये यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के साथ देख रहे हैं।

अंत्योदय के प्रणेता, हर हाथ को कम और हर घर को पानी का उद्घोष करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय की पावन जयंती की पूर्व संध्या पर बाराबंकी के विजय उद्यान में एक भव्य व दिव्य प्रतिमा की स्थापना का कार्य संपन्न हुआ है। इ

स कार्य के लिए प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को हृदय से धन्यवाद देते हुए इस संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए अंगद सिंह और उनकी पूरी टीम का हृदय से अभिनंदन करता हूं’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!