महाकुंभ में भगदड़ हादसे पर विपक्षी नेताओं की टिप्पणी पर बोले CM Yogi – इन्होंने सनातन की सुपारी ली है…

प्रयागराज : महाकुंभ में भगदड़ हादसे पर विपक्षी नेताओं की टिप्पणी पर बोले CM Yogi – इन्होंने सनातन की सुपारी ली है…। महाकुंभ में हुए भगदड़ हादसे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सियासी हमलों पर CM Yogi आदित्यनाथ ने जबरदस्त पलटवार किया है।

CM Yogi ने दोनों नेताओं को सनातन विरोधी बताया और उनके बयानों को निंदनीय और शर्मनाक करार दिया। CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…ये लगातार महाकुंभ के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। …इनका बयान शर्मनाक है और इन लोगों ने सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है।’

CM Yogi : झूठ के नए-नए प्रतिमान गढ़ रहे ये सनातन विरोधी…

आक्रामक अंदाज में सपा मुखिया और कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…शरारत पर शरारत करते हुए झूठ के नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। भारत के संसदीय लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था देश की संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा के मुखिया अखिलेश यादव का वक्तव्य इस ओर सबका ध्यान आकर्षित करता है।

…ये दोनों वक्तव्य न केवल इनके सनातन धर्म विरोधी चरित्र को उजागर कराता है बल्कि इनकी उस गिद्ध दृष्टि की ओर भी सबका ध्यान आकर्षित करता है, जो लगातार इस महाकुंभ के खिलाफ पहले दिन से दुष्प्रचार कर रहे हैं। इनका ये बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है बल्कि निंदनीय भी है और शर्मनाक भी है।’ 

महाकुंभ मेला क्षेत्र में सीएम योगी की फाइल फोटो
महाकुंभ मेला क्षेत्र में सीएम योगी की फाइल फोटो

CM Yogi बोले – इनमें सनातन विरोध का चल रहा कंपटीशन…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘…कांग्रेस अध्यक्ष का ये कहना कि प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हजारों लोग मर गए… हमें अफसोस होता है कि इतना वरिष्ठ नेता… देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष से उम्मीद की जाती है कि वो एक मर्यादित बयान देश की संसद में रखें।

…वो इतना गुमराह करने वाला बयान दे रहे हैं… झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। ऐसे ही सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान… एक प्रतिस्पर्धा (कंपटीशन) दोनों में है कि कौन कितना सनातन विरोधी वक्तव्य दे सके। ये कहना कि कोई आंकड़े नहीं दिए गए… यहां से प्रशासन से जो आंकड़े दिए गए, उन आंकड़ों को मैंने भी सबके सामने रखा।

घटना दुखद थी। हर व्यक्ति दुखी था। जितने क्विक रिस्पॉन्स से मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआएफ, सिविल डिफेंस सबने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। अपने आप में एक मिसाल है।’

सीएम योगी की फाइल फोटो
सीएम योगी की फाइल फोटो

CM Yogi की बड़ी बात : सपा-कांग्रेस चाहते थे बड़ा हादसा हो…हम हादसे की तह में जाएंगे

CM Yogi ने अपनी बात रखते हुए सपा और कांग्रेस पर बड़ी सियासी बात कही। CM Yogi ने कहा कि –‘…करोड़ों लोग प्रयागराज में उस दिन उपस्थित थे। ये दोनों दल चाहते थे और सनातन विरोधी चाहते थे कि बड़ा हादसा हो जाए। हमारी कोशिश थी कि हम इसे जीरो हादसे पर ले जाएं लेकिन दुर्भाग्य से घटना हो गई।

…सपा मुखिया का ये वक्तव्य कि सरकार ने महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों के आने की घोषणा की थी, मुझे लगता है कि उनको बयान थोड़ा पढ़ना चाहिए। ये लोग 12 बजे सोकर उठने वाले लोग हैं।

सीएम योगी महाकुंभ की निगरानी की फाइल फोटो
सीएम योगी महाकुंभ की निगरानी की फाइल फोटो

कार्यालय स्टाफ जिस प्रकार का इन्हें नोट बनाकर देता है, ये उस प्रकार का वक्तव्य देते हैं। उसके अनुसार लीडर के रूप में नहीं बल्कि रीडर के रूप में उस वक्तव्य को पढ़कर अपनी जगहंसाई करते हैं और राजनेताओं की जगहंसाई करते हैं।

…मैंने बार-बार कहा कि महाकुंभ में 40-45 करोड़ श्रद्धालु यहां भाग लेंगे। 22 दिन के अंदर 38 करोड़ श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। अभी 22-23 दिन और यह आयोजन चलेगा। हर श्रद्धालु यहां आना चाहता है। भूटान नरेश भी इस आयोजन में सहभागी बने।

…पूरी दुनिया आ रही है लेकिन इन दलों ने जिन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षड्यंत्र करने में लिप्त हैं। इनका षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। …हम लोग 29 जनवरी के हादसे की तह में जाएंगे।’

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...