मिर्जापुर में बोले CM Yogi – बंटे थे तो कटे थे, इसलिए बंटो मत, डबल इंजन की सरकार आपके साथ

मिर्जापुर : मिर्जापुर में बोले CM Yogi – बंटे थे तो कटे थे, इसलिए बंटो मत, डबल इंजन की सरकार आपके साथ। सोमवार तीसरे पहर मां विंध्यवासिनी धाम का दर्शन करने के बाद 765 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास करते हुए मंझवा के विकास खंड पहाड़ी के गोपालपुर में आयोजित जनसभा में गूढ़ सियासी बातें कहीं।

सीएम योगी बोले कि – ‘पहले बंटे थे, इसलिए कटे थे। इसलिए अब बंटो मत। डबल इंजन की सरकार आपके साथ खड़ी रहेगी’।

‘अयोध्या में क्यों खड़ा था गुलामी का ढांचा? कारण भी एक, निवारण भी एक’ 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के क्रम में जनसभा में मौजूद जनता से कहा कि- ‘अयोध्या में आप देख रहे होंगे कि 5 सदी का इंतजार समाप्त। अयोध्याधाम भी आज जगमगा रहा है।  एक प्रश्न आपसे पूछूंगा यही कि आखिर अयोध्या में हमें 500 वर्षों तक क्यूं इंतजार करना पड़ा था?

क्यों ऐसी स्थिति पैदा हुई थी? क्यों प्रभु रामलला के मंदिर को तोड़ करके आंक्रांताओं ने गुलामी का एक ढांचा खड़ा कर दिया था? कारण भी एक ही है और निवारण भी एक ही है।

बंटे थे, इसलिए कटे थे। बंटिए मत, डबल इंजन की सरकार आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगी। जब सुरक्षा का ऐसा वातावरण होगा तो मां विंध्यवासिनी की कृपा भी बरसेगी’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

दहाड़े CM Yogi – नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में तोड़ दी गई माफियाओं की कमर

इसी क्रम में दहाड़ते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। इसमें सुरक्षा भी है तो सम्मान भी है। बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। अगर कोई लगाएगा, तो उसको उसका खामियाजा भगतना पड़ेगा।

व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता, किसान की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता और किसी गरीब की झोपड़ी को कोई उजाड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता।

अगर कोई करेगा तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस सरकार में माफियाओं की कमर तोड़ दी गई है। अब माफिया गिड़गिड़ा रहे हैं कि हुजूर जान बख्श दो’।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...