CM Yogi Updates : बांग्लादेश प्रकरण पर गरजे मुख्यमंत्री योगी – बांग्लादेशी हिंदू वोट बैंक नहीं हैं इसलिए सब चुप हैं, आने वाली पीढ़ियां कोसेंगी

डिजीटल डेस्क : CM Yogi Updatesबांग्लादेश प्रकरण पर गरजे मुख्यमंत्री योगी – बांग्लादेशी हिंदू वोट बैंक नहीं हैं इसलिए सब चुप हैं, पीड़ा में साथ देना दायित्व है और करूंगा। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद जारी हिंसा और वहां के अल्पसंख्य हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के चलते पलायन को मजबूर हुए हिंदू परिवारों के मुद्दे पर भारत में पहली बार शनिवार को मुखर बयान देने के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले राजनेता के रूप में सामने आए।

उन्होंने बिना किसी लागलपेट इस मुद्दे पर चुप्पी साधे प्रतिपक्षी दलों के राजनेताओं को जमकर आड़े हाथ लिया और अपने चिरपरिचित अंदाज में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर खुलकर विचार रखे। मौका था फैजाबाद में शनिवार को मिल्कीपुर में अयोध्या विद्यापीठ परिसर में श्रीराम दरबार और अशर्फी भवन अयोध्या धाम के पूज्य आचार्यों की दिव्य एवं भव्य प्रतिमा के स्थापना कार्यक्रम के दौरान जनसभा का।

इसमें बड़ी संख्या में आसपास  के लोग और मीडिया वाले भी पहुंचे हुए थे। सीएम योगी बिना रुके मूल कार्यक्रम का जिक्र करते हुए सीधे बांग्लादेश में जारी हिंसा पर अपनी गंभीर चिंता जाहिर की और उसे लेकर अपने अंदर उपज रहे मनोभावों को सबके सामने रखा। कहा कि बांग्लादेशी हिंदू वोट बैंक नहीं हैं इसलिए यहां के सभी दल चुप हैं और लेकिन याद रखिए कि इस बात को आने वाली पीढ़ियां याद करते हुए कोसेंगी।

दहाड़े सीएम योगी – बांग्लादेश में हिंदू होना गलती नहीं, कोई हमें हमारे मूल्यों से डिगा नहीं सकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिस्थितियां सम हों या विषम,कोई हमें हमारे मूल्यों से डिगा नहीं सकता। बांग्लादेश में जो हालात हैं, वहां प्रताड़ित होने वाले 90 प्रतिशत हिन्दू दलित समाज का हिस्सा हैं मगर वहां के हिन्दू यहां के वोट बैंक नहीं हैं तो यहां सभी दलों के नेताओं के मुंह सिले हुए हैं।

बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा करना हमारा दायित्व है। इसी क्रम में सीएम योगी गरजे और बोले कि –‘बांग्लादेश में हिन्दू होना गलती नहीं है बल्कि सौभाग्य है। संकट में घिरे वहां के हिंदुओं की रक्षा करना और पीड़ा के वक्त उनके साथ खड़ा होना हमारा दायित्व है। मानवता के नाते उनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है और  ये काम हम हमेशा करेंगे’।

सीएम बोले – उन्हें डर लगता है कि इससे यहां का उनका वोट बैंक न खिसक जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो नकारात्मक ताकते हैं, जो राम और कृष्ण को नहीं मानते, भारतीयता के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखते, जो दुनिया के किसी कोने में कोई हिन्दू प्रताणित हो रहा है तो उसके लिए आवाज नहीं उठा सकते क्योंकि उन्हें डर लगता है कि इससे यहां का उनका वोट बैंक न खिसक जाए।

जिनको दुनिया के अंदर होने वाले अत्याचार में वोट बैंक दिखाई देता है, वो आपके हितैषी कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राक्षसी वृत्तियां जब भी प्रबल हों, उनका मुकाबला करने के लिए हमें तैयार होना होगा। सीएम योगी ने कहा कि ‘हमारी आजादी सुरक्षित होगी, तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने हित और अहित को पहचानना होगा। देखना होगा कि हमें कहां और कैसे सुरक्षा मिलेगी, कौन हमारे हितैषी हैं,कौन विरोधी हैं। समय रहते इसका विचार करना होगा, वरना आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेगी’।

यूपी में 13 से 15 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा, साढ़े 4 करोड़ तिरंगा फहराने का है लक्ष्य

सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव का जिक्र करते हुए पं रामप्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाकउल्लाह खां और चंद्रशेखर आजाद के देशप्रेम को नमन किया। मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने, तिरंगा यात्राएं निकालने का आह्वान किया।

भारत की आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रीय ध्वज हर घर व संस्थान के ऊपर फहराया जाएगा। यह कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम लोग प्रदेश में साढ़े 4 करोड़ तिरंगा प्रत्येक घर के ऊपर फहराने के एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के साथ-साथ सभी विभाग, जिला प्रशासन, संस्थाएं मिलकर इस कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम एक वर्ष तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति के गानों की संध्या भी प्रत्येक जनपद में आयोजित की गई है। लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त हुआ है। इसके साथ अनेक कार्यक्रम आगे बढ़ेंगे। जनपद स्तर पर सुलेख लेखन, वाद विवाद, सामान्य ज्ञान तथा क्विज आदि से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। फाइन आर्ट से क्रांतिकारियों के चित्रों को उकेरा जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री बोले – बीते 7 सालों में अयोध्या को नई पहचान मिली, विपक्षी जो कर रहे वह सम्मान नहीं बल्कि दिखावटीपन है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विगत 7 साल में अयोध्या को नई पहचान मिली है। ये पहचान आसानी से नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिली है और इसे बचाए रखने का दायित्व भी अयोध्यावासियों का होना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए अयोध्यावासियों से कहा कि नकारात्मक शक्तियों के मन में आपके प्रति सम्मान नहीं बल्कि दिखावटीपन है।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अयोध्या धाम की पावन धरा पर श्रीराम दरबार के पवित्र विग्रहों और पूज्य संतों की प्रतिमाओं की स्थापना का गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि अपने धर्माचरण से भारत भूमि को पवित्र करके श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन को अपने हाथों में लेने वाले पूज्य स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज, जगद्गुरु रामानुजाचार्य माधवाचार्य की दिव्य प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन पूज्य संतों की साधना को मूर्त रूप देने के लिए न केवल आज अयोध्या विद्यापीठ के रूप में धर्म जागरण के बृहद कार्यक्रम को अपने हाथ में लिया गया है, साथ ही आधुनिक शिक्षा देने का कार्य भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संतों की साधना मूर्त रूप लेती है तो ऐसे संस्थान हम सबको देखने को मिलते हैं। मधुसूदना जी महाराज ने अयोध्या धाम के साथ साथ पूरे देश के अलग अलग क्षेत्र को अभिसिंचित करने का कार्य किया।

रामानुजाचार्य पूज्य स्वामी माधवाचार्य जी महाराज का कार्यकाल भले ही अल्प रहा हो, लेकिन अपनी साधना के साथ उन्होंने लोगों के जीवन को बदलने का कार्य किया। सीएम योगी ने अयोध्या विद्यापीठ के माध्यम से कोरोना जैसी महामारी के वक्त किये गये  लोक कल्याणकारी कार्यों को याद किया। कहा कि जब पूरी दुनिया हताश थी तब हमारे धर्मस्थल और पूज्य संत और ऐसे संस्थान लोक कल्याण के अभियान के साथ जुड़े थे।

अयोध्या के मिल्कीपुर की जनसभा में इनकी रही मौजूदगी

अयोध्या विद्यापीठ परिसर में श्रीराम दरबार और अशर्फी भवन अयोध्या धाम के पूज्य आचार्यों की दिव्य एवं भव्य प्रतिमा के स्थापना कार्यक्रम में जगद्गुरू रामानुजाचार्य, स्वामी श्रीधराचार्य महाराज, रंग महल के संत श्रीराम शरण दास महाराज, महंत भरतदास महाराज, स्वामी अनंताचार्य महाराज, महंत रामलखन दास महाराज, करुणादास महाराज, स्वामी रामदास महाराज सहित संतजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, अयोध्या विद्यापीठ के पदाधिकारीगण, अशर्फी धाम के भक्तगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...