CO अनुज की CM Yogi ने की तारीफ लेकिन पिता बोले – बेटे की जान को खतरा…

लखनऊ / मुजफ्फरनगर : CO अनुज की CM Yogi ने की तारीफ लेकिन पिता बोले – बेटे की जान को खतरा…।  होली वाले दिन जुमे की नमाज को लेकर दिए बयान के बाद संभल सीओ अनुज चौधरी को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा लफंडर कहे जाने के प्रकरण ने जहां सियासी तूल पकड़ लिया है, वहीं सीओ अनुज के पिता ने बेटे को चिंता जाहिर की है।

पिता ब्रजपाल सिंह ने बेटे सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरा बताया है और बेटे के सुरक्षा की मांग की है। CM Yogi ने होली और जुमे की नमाज को लेकर संभल की शांत समिति की बैठक मेंं दिए दो टूक बयान के लिए CO अनुज चौधरी की खुलकर तारीफ की है।

साथ ही संभल की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। अपराह्न 2 बजे के बाद ही नमाज पढ़ी जाएगी।

CM Yogi ने अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी की प्रशंसा की है लेकिन अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी को लेकर उनके पिता अनहोनी की आशंका से चिंता की मुद्रा में हैं। गांव वाले उन्हें ढांढ़स बंधाने को साथ मौजूद रह रहे हैं।

CO अनुज चौधरी का वह दो टूक बयान

इस बार शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर CM Yogi ने पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखने को जुमे की नमाज की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव कराने की सलाह दी है।

उसी क्रम में अधिकांश जिलों में पुलिस -प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ शांति समिति की बैठकें कर सभी संबंधितों के मानिंदों को इसके लिए राजी किया जा रहा है। गत दिन सांप्रदायिक उन्माद और दंगे को झेलने वाले संभल में भी पुलिस -प्रशासनिक स्तर पर ऐसी ही शांति समिति की बैठक की गई।

उस बैठक में अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी मौजूद रहे। जुमे की नमाज का समय न टालने पर कुछ लोग अड़े तो अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी ने उन्हें दो टूक अंदाज में अपनी बात समझाई और फिर सभी मान गए।

सीओ अनुज चौधरी के चिंतित पिता
सीओ अनुज चौधरी के चिंतित पिता

CO अनुज चौधरी ने उस शांति समिति की बैठक में कहा था कि – ‘…होली का त्योहार साल में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है। …अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वह अपने घरों में ही रहे। होली खेलने के बाद जुमे की नमाज पढ़ी जाए।‘

शांति समिति की बैठक में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज का समय पहले न बदलने एवं वैकल्पिक व्यवस्था पर अड़े रहे तो अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी ने हर हाल में कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित कराने की बात की।

उसी क्रम में अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी ने ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से शांति समिति की बैठक में कहा कि – ‘…मुस्लिम समुदाय के लोगों को सलाह है कि अगर उन्हें लगता है कि होली के रंग से वे अपवित्र हो जाएंगे, तो उन्हें तब तक घर के अंदर रहना चाहिए जब तक होली का उत्सव खत्म न हो जाए।’

सीओ अनुज चौधरी के पिता से मिलने पहुंचे स्थानीय निवासी
सीओ अनुज चौधरी के पिता से मिलने पहुंचे स्थानीय निवासी

AAP नेता संजय सिंह ने इसी पर CO अनुज को कहा ‘लफंडर’

संभल CO अनुज चौधरी को  (आम आदमी पार्टी) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा ‘लफंडर’ कहे जाने पर लोगों में आक्रोश है। मुजफ्फरनगर में कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन पहलवान समेत अन्य पहलवानों और ग्रामीणों ने AAP नेता संजय सिंह का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बीते गुरुवार की दोपहर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा कलां में लोगों ने संजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। मांग की कि AAP नेता संजय सिंह को अपने दिए बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश उपाध्यक्ष व कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन पहलवान ने कहा कि –‘…अर्जुन अवार्डी सीओ अनुज चौधरी के लिए लफंडर शब्द का इस्तेमाल कर सभी खिलाड़ियों का अपमान किया गया है।
…दो साल पहले जब खिलाड़ियों ने धरना दिया था, तब संजय सिंह उनके बीच में आए थे और आज पहलवान को अपशब्द बोल रहे हैं। वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं तो दिल्ली में उनके आवास का घेराव किया जाएगा।’
नकुल पहलवान ने कहा कि –‘…अनुज चौधरी 6 साल की उम्र से गांव पचेंड़ा में प्रशिक्षण लेने आते थे। उन्हें गांव वालों ने गोद लिया था। कठिन मेहनत से कुश्ती में नाम कमाया और अर्जुन अवार्डी बने।
….उनके लिए इस तरह के शब्द बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मुस्लिम समाज के लोग भी उनके साथ हैं।’ इस दौरान अमित रोहल, चौधरी नरेंद्र सिंह, चौधरी कृपाल सिंह, चौधरी शक्ति सिंह, चौधरी विनोद कुमार, चौधरी संजय कुमार, आस मोहम्मद अंसारी मौजूद रहे।
सीओ अनुज चौधरी
सीओ अनुज चौधरी

पैतृक गांव में CO के पिता के पास जुटे लोग और बेटे को बताया शेर

CO अनुज चौधरी के पैतृक गांव बढेड़ी में भी संजय सिंह के बयान को लेकर नाराजगी बनी है। CO के चिंतित पिता को ढांढस बंधाते हुए गांव वालों ने उनके बेटे को शेर बताया एवं बेटे अनुज चौधरी पर गर्व जताया।
CO के पिता चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि – ‘…मामला पाकिस्तान व ISI तक पहुंच गया है। इससे मेरे बेटे को जान का खतरा हो सकता है। ….इसलिए मेरे बेटे सुरक्षा मिलनी चाहिए। विपक्षी पार्टियों के लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए संभल में दोबारा दंगा कराना चाहते हैं।’
CO अनुज चौधरी के छोटे भाई अमित चौधरी ने कहा कि –‘…जो खुद शराब घोटाले में जेल जा चुके हैं, उनके द्वारा अर्जुन अवार्डी COअनुज को लफंडर कहना खराब मानसिकता को दर्शाता है। …अनुज चौधरी तो शेर है, क्षेत्रवासियों को उन पर गर्व है। संजय सिंह की खराब टिप्पणी से हर वर्ग के लोग आहत हैं।’
यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...