Coal India Recruitment 2025: इंडस्ट्रियल ट्रेनी के 125 पदों पर बहाली, जानें पूरी डिटेल..

Ranchi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने Coal India Recruitment 2025 के तहत इंडस्ट्रियल ट्रेनी (CA/CMA) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोल इंडिया मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान में कुल 125 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह बहाली केवल कोल इंडिया लिमिटेड में ही नहीं, बल्कि इसकी अनुषांगिक कंपनियों—बीसीसीएल, ईसीएल, एनसीएल, डब्ल्यूसीएल, एमसीएल, सीएमपीडीआईएल और एनईसी—में भी की जाएगी।

Coal India Recruitment 2025 – आवेदन की तिथि:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से CA इंटरमीडिएट पास
  • CMA (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) इंटरमीडिएट पास या संबंधित क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट / कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट की योग्यता
  • स्टाइपेंडः चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आयु सीमा:

  • UR / EWS: अधिकतम 28 वर्ष
  • OBC (NCL): अधिकतम 31 वर्ष
  • SC / ST: अधिकतम 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रियाः

  • मेरिट के आधार पर चयन
  • दस्तावेज सत्यापन

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://coalindia.in पर जाएं
  • होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन पर लाॅगिन करे

नोटिस देखने की सलाहः

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, शर्तें और दिशा-निर्देश जानने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

 

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...