Coal India का नया मॉडल: ई-ऑक्शन के जरिए बाजार में आएगा कोयला

Coal India Update: झारखंड सहित देशभर में वर्तमान समय में एलपीजी सिलेंडर की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कमी से जनता जूझ रही है। इस समस्याको दूर करने के लिए अब Coal India ने बडा फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने आम पब्लिक को वैकल्पिक ईंधन के रूप में बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है

एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी के बीच केंद्र सरकार ने आम पब्लिक को वैकल्पिक ईंधन के रूप में बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। कोयला मंत्रालय ने निर्देश पर Coal India खुले बाजार में कोयले की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अब ई आक्शन की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

आम पब्लिक को इस क्राइसेस के टाइम पे राहत मिल सकती है

इस कोयले की ई आक्शन प्रक्रिया होने से जो छोटे उद्योग के संचालन, जलावन और भी कई तरह के काम जो कोयले से हो सकते हैं वैसे लोगों को कोयला आसानी से उपलब्ध हो जाएगा,जिससे आम पब्लिक को इस क्राइसेस के टाइम पे राहत मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार महीने में दो बार ई-आक्शन के माध्यम से कोयले की बिडिंग होगी। इसको लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।

कोयला कंपनियां अपने कुल उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा ई-आक्शन के जरिए बेचने के लिए सुरक्षित रखेंगी। खुले बाजार में अधिक कोयला आने से जलावन के लिए स्थानीय स्तर पर इसकी उपलब्धता बढ़ेगी।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img