‘झारखंड में सिपाही भर्ती विज्ञापन को हेमंत सरकार ने अचानक किया रद्द’, सीएम पर बाबूलाल ने जमकर साधा निशाना

रांची. झारखंड में सिपाही भर्ती को लेकर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि, सीएम हेमंत सोरेन ने सिपाही भर्ती विज्ञापन को डेढ़ साल बाद अचानक से रद्द कर दिया है।

सिपाही भर्ती को लेकर हेमंत सरकार पर बाबूलाल का निशाना

दरअसल, बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिपाही भर्ती विज्ञापन को डेढ़ साल बाद अचानक से रद्द कर दिया है। नियमित स्तर पर लगभग 3800 पदों पर बहाली के लिए जनवरी 2024 में आवेदन मांगे गए थे। युवा जीतोड़ मेहनत कर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे थे, लेकिन अब विज्ञापन रद्द होने के कारण उनकी उम्मीद चकनाचूर हो गई।”

धूर्तता में हेमंत सोरेन पारंगत हो गए- बाबूलाल

उन्होंने आगे लिखा, “युवाओं को झाँसा देने की धूर्तता में हेमंत सोरेन पारंगत हो गए हैं। कभी फर्ज़ी परीक्षा कैलेंडर, कभी पेपर लीक, तो कभी फर्ज़ी विज्ञापन… इसी फ़ेर में हेमंत सोरेन ने युवाओं को पिछले करीब 6 साल से उलझाए रखा है। हेमंत जी… गरीब, दलित, आदिवासी युवाओं के सपनों का गला घोंटना बंद करिए।”

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...