शादी में ठंड बना रोड़ा: रस्म के दौरान दूल्हा हुआ बेहोश तो दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

Desk. ठंड में शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, ठंड की वजह से एक युवक की शादी टूटने का मामला सामने आया है। यह मामला देवघर का है। यहां रविवार को एक शादी हो रही थी। इस बीच शादी के रस्मों के दौरान ठंड की वजह से दूल्हा बेहोश हो गया। हालांकि फिर जब होश में आया तो दुल्हन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। इस दौरान शादी को लेकर दोनों पक्षों में काफी मशक्कत हुई, लेकिन बात नहीं बनी तो बारात को बेरंग लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पेड़ा नगरी घोरमारा में रविवार रात को सुखाड़ी मंडल गार्डन कैंपस में शादी हो रही थी। वर पक्ष घोरमारा का रहने वाला था और वधू पक्ष भागलपुर से आया हुआ था। गाजे-बाजे के साथ बारात सज चुकी थी। वरमाला भी हो चुका था। इस बीच शादी के रस्में के दौरान दूल्हा अचानक ठंड से कंपकंपाते बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन दूल्हे को कमरे में ले गया और उसे प्राथमिक उपचार किया गया।

करीब डेढ़ घंटे बाद दूल्हा होश में आया, लेकिन तब तक दुल्हन का मन बदल चुका था। फिर से मंडप में शादी की तैयारियां होने लेगी, लेकिन अचानक दुल्हन ने दूल्हे में कोई बीमारी की आशंका जताकर उस युवक से शादी करने से सीधे इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...