Commercial Advertisment

शादी का सीजन चरम पर: 15 दिसंबर तक पांच शुभ लग्न, टेंट-बैंक्वेट की भारी डिमांड

रांची: शहर में शादी का सीजन अपने चरम पर है। 10, 11, 13, 14 और 15 दिसंबर को सैकड़ों शादियां होने वाली हैं। टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कुणाल अजमानी ने बताया कि इस वर्ष शुभ लग्न ज्यादा होने से टेंट और डेकोरेटर की डिमांड भी बढ़ी है। रांची में लगभग 200-250 टेंट हाउस हैं, जो इन पांच दिनों में पूरी तरह से बुक हैं।

बैंक्वेट हॉल की भी डिमांड में इजाफा हुआ है। झारखंड चैंबर के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवजोत अलंग के अनुसार, शहर में लगभग 100 बैंक्वेट हॉल हैं, जिनकी बुकिंग महीनों पहले से शुरू हो जाती है। नवंबर और दिसंबर में बैंक्वेट हॉल की मांग चरम पर रही, जबकि मई और जून में बुकिंग कम थी।

कैटरिंग सेक्टर ने भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया। एलएनबी कैटरर्स के प्रकाश नाहटा के अनुसार, शहर के हजारों कैटररों को 2 से 4 शादियों तक की बुकिंग मिली है।

झारखंड प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट किशोर मंत्री ने बताया कि बड़े वाहनों की बजाय छोटे वाहनों की डिमांड ज्यादा रही।

ज्योतिषी शालिनी वैद्य ने जानकारी दी कि 16 दिसंबर को खरमास शुरू होने के कारण मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। खरमास के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं होता। 14 जनवरी 2025 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद 16 जनवरी से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य पुनः शुरू होंगे।

शहर में शादी का यह सीजन टेंट, बैंक्वेट और कैटरिंग इंडस्ट्री के लिए लाभदायक साबित हुआ है।

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...