Advertisment

रंगीन मिजाज मास्टर साहब का Video Viral, बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखे

भागलपुर : भागलपुर में अब एकरंगीन मिजाज मास्टर साहब का बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल होते देख अधिकारियों ने संज्ञान लिया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। फिलहाल रंगीन मिजाजी मास्टर साहब हीरालाल मंडल सुर्खियों में बने हुए हैं। वीडियो कब की पुष्टि नहीं है। वीडियो में बार-बालाओं के साथ नृत्य कर रहे मास्टर साहब सन्हौला प्रखंड के मध्य विद्यालय चांदपुर के है, जिनका नाम हीरालाल मंडल बताया जा रहा है। बीईओ ने कार्रवाई करने की बात कही है।

Goal 6 22Scope News

रंगीन मिजाज मास्टर साहब हीरालाल मंडल ने कहा- शिक्षकों की भी अपनी जिंदगी है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

वहीं रंगीन मिजाज मास्टर साहब हीरालाल मंडल ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भी अपनी जिंदगी है। क्या शिक्षक डांस नहीं कर सकते हैं। ये सबसे कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। मेरी पहुंच मंत्री और विधायक तक है। हांलाकि वायरल वीडियो की पुष्टि News 22Scope नहीं करती है। आखिर सवाल यह है कि क्या ऐसे शिक्षक बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करेंगे। क्या ऐसे शिक्षकों के बलबूते शिक्षा विभाग की तस्वीर बदलेगी। शिक्षा विभाग की व्यवस्था बदलेगी। क्या मंत्री तक पहुंच रखने वाले इस शिक्षक पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : गजब की दीवानगी : लालू जिंदाबाद के गीत बजते हीं स्टेज पर हीं नाचने लगा दूल्हा

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Radha Govind University Independence Day: रामगढ़ के राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में...

Radha Govind University Independence Day: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह में शांति ऑटोमोबाइल्स में उत्साह से मना...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह के शांति ऑटोमोबाइल्स परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

Bihar Sahayog Shivir: तीन महीने में 96% मामलों का निष्पादन, 6.20...

Bihar Sahayog Shivir: बिहार में पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे सहयोग शिविर का असर सामने...