पाकुड़ में ग्राहक की जमा राशि नहीं लौटाना पोस्ट मास्टर को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

पाकुड़. सदर प्रखंड अंतर्गत झिकरहटी पश्चिम के पोस्ट मास्टर को ग्राहक की जमा राशि नहीं लौटना महंगा पड़ गया। पुलिस ने गांव के ही ग्राहक की शिकायत पर फर्जीवाड़ा का केस दर्ज करते हुए पोस्ट मास्टर केदारनाथ मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकुड़ में पोस्ट मास्टर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, झिकरहटी पश्चिम के दिवाकर मंडल ने पोस्ट मास्टर के विरुद्ध फर्जी खाता बनाकर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे का गमन करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड दर्जकर पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

दरसल, पोस्टमास्टर झिकरहटी पश्चिम पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के आने वाले दर्जनों गांव के ग्राहकों से करोड़ों की राशि का गमन का आरोप लगाते हुए हाल ही में डीसी को आवेदन दिया गया था। पोस्टमास्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए जमा राशि वापस करने की मांग की थी।

इसी बीच ग्राहक दिवाकर मंडल ने मुफस्सिल थाना में पोस्ट मास्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। वहीं मुफस्सिल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करने के बाद पोस्ट मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...