Commonwealth Games: भारतीय महिला टीम के पास आज हिसाब चुकता कर सोने की तरह चमकने का मौका

नई दिल्ली : Commonwealth Games में रविवार यानी आज का दिन भारतीयों के लिए सबसे खास मौका है.

जब भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में फाइनल मुकाबले के लिए उतरेगी.

भारतीय समय के मुताबिक यह मुकाबला रविवार रात 9ः30 बजे शुरू होगा.

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स में एक दिन पहले ही भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को सनसनीखेज अंदाज़ में हराया,

उससे भारतीय महिला टीम को लेकर उम्मीदें परवान चढ़ गई हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी,

गोल्ड मेडल की हकदार होगी. लेकिन भारतीय टीम अगर जीतती है तो

न केवल गोल्ड मेडल की हकदार होगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का बदला भी पूरा हो जाएगा.

Commonwealth Games में भारत की हार से हुई थी शुरुआत

क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट का शुरुआती मुकाबला ही भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया से हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम रोमांचक अंदाज में भारत के मुंह से जीत छीन ले गई थी. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला टीम की शुरुआत ही हार से हुई थी. लिहाजा, भारतीय टीम अगर जीतती है तो यह बाजी पलटकर इतिहास रचने जैसा होगा.

Commonwealth Games: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराया

शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड 4 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब उसका रविवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से सामाना होगा. अगर यहां हार भी मिली तो सिल्वर तो पक्का ही है. ये मैच बेहद ही रोमांचक मोड़ पर जाकर खत्म हुआ और टीम इंडिया को आखिरी बॉल पर जाकर फाइनल का टिकट मिला. इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी और टीम इंडिया की तरफ से स्नेह राणा ने मोर्चा संभाला और सिर्फ 9 ही रन दिए साथ ही एक विकेट भी लिया. इसी के साथ भारत ने मैच जीता और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

Commonwealth Games: स्मृति मंधाना ने किया कमाल

भारत ने इस बड़े मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर का ये फैसला सही साबित किया टीम की ओपनिंग जोड़ी ने, जिन्होंने सिर्फ 47 बॉल में 76 रनों की साझेदारी की. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, इसमें स्मृति ने सिर्फ 30 बॉल में 61 रनों की पारी खेली.

स्मृति के अलावा जेमिमा ने भी टीम इंडिया के लिए जबरदस्त पारी खेली और 31 बॉल में ही 44 रनों की पारी खेली. जेमिमा को टी-20 स्पेशलिस्ट क्यों कहा जाता है, यहां उन्होंने साबित किया और अपनी पारी में 7 चौके जमाए. आखिर में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भी उपयोगी पारी खेली और भारत का स्कोर 164 रन तक पहुंच पाया.

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...