हैलीकॉप्टर लैंडिंग टेक ऑफ की अनुमति नहीं दी तो DM खिलाफ दी तहरीर

गया : गांव से बेटी की विदाई के हैलीकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन जहानाबाद प्रशासन की ओर से नहीं दिए जाने के मामले में नया मोड़ आया है। अब पीड़ित पक्ष ने डीएम रिची पांडेय के खिलाफ ही एससीएसटी थाने में लिखित तहरीर दी है। यह अलग बात है कि उनकी तहरीर किसी ने रिसीव नहीं किया। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने रजिस्टर्ड डाक से जहानाबाद पुलिस को अपनी तहरीर भेजी है। यही नहीं बेटी के पिता रामानन्द दास ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी और बिहार सरकार से जहानाबाद डीएम की गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत एक दलित परिवार के अरमानों को कुचला गया है और उसके मनोबल को तोड़ा गया है। जहानाबाद पुलिस प्रशासन दलित विरोधी मानसिकता का है। यही वजह है कि हमारे अरमानों को अंतिम क्षण में कुचल दिया गया। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को अपने गांव मोहिद्दीनपुर (जहानाबाद) में हेलीकाप्टर लैंडिंग व टेक आफ के लिए विधिवत तरीके से जहानाबाद प्रशासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति की मांग 16 नवंबर को एक आवेदन के तहत किया गया था।

गाइड लाइंस के तहत हमने अपनी जमीन में हेलीपैड बनवाया। तकनीकी विभागों द्वारा स्पॉट वेरिफिकेश किया गया। साथ ही नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया गया। इसके बावजूद अंतिम क्षण में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। नतीजन बेटी को उसकी ससुराल हैलीकॉप्टर से भेजने का एक दलित बाप का अरमान धूल में मिल गया। वहीं रामानन्द दास के बेटे मृतुन्जय राजन ने बताया कि डीएम के खिलाफ हमने तहरीर रजिस्टर्ड डाक से भेजा है। ऐसा मुझे इसलिए करना पड़ा कि थाने वाले ने हमारा आवेदन नहीं लिया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

LPG Price Hike Update: मिडिल ईस्ट संकट का असर, कमर्शियल सिलेंडर...

 मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 220 रुपये तक बढ़े, जानें नए रेट और आम लोगों पर असर।LPG...

Crime News: ज्वेलर ने 13 साल के बच्चे से करवाई 15...

 रांची के हिनू में ज्वेलरी दुकानदार ने 13 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर 15 लाख के जेवर चोरी कराए, डोरंडा थाना में मामला दर्ज।Crime...

New Financial Year Update: नया वित्त वर्ष शुरू, टैक्स, बैंकिंग, टोल...

 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू, टैक्स, टोल, पैन कार्ड, रेलवे और फ्लाइट सेवाओं में कई बड़े बदलाव, जानें आपके ऊपर क्या असर...

 Land Mutation Crisis: एकड़-डिसमिल विवाद में फंसा म्यूटेशन, हजारों खरीदार परेशान

झारखंड में जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया में गड़बड़ी, एकड़-डिसमिल अंतर से आवेदन रद्द, खरीदारों को लोन और योजनाओं में हो रही दिक्कत।Land Mutation Crisis...

Jharkhand Teacher Recruitment: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC को 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा और नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।Jharkhand Teacher Recruitment रांची:...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img