मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर 17 साल बाद आदिम जनजाति वर्ग के युवा को मिला न्याय: अनुकंपा में मिली नौकरी

लातेहार: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हस्तक्षेप के बाद 17 साल के संघर्ष के बाद आदिम जनजाति वर्ग के युवा सुनील ब्रिजिया को उसका हक मिल गया।

मुख्यमंत्री के आदेश पर सुनील को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल गई।

उपायुक्त लातेहार ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि अनुकंपा समिति के निर्णय के आधार पर सुनील ब्रिजिया को नौकरी दी गई है और उन्हें योगदान की तिथि से पदस्थापित किया गया है।

यह मामला वर्ष 2007 का है, जब लातेहार के हेनार गांव निवासी रामदास ब्रिजिया, जो सरकारी शिक्षक थे, की मृत्यु हो गई थी।

सरकारी प्रावधान के अनुसार, उनके परिजनों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए थी।

लेकिन यह प्रक्रिया लंबित रही और सुनील को 17 साल तक न्याय का इंतजार करना पड़ा।

अब मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हें नौकरी का अवसर मिला है, जिससे उनकी संघर्ष की घड़ी समाप्त हुई है।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...