GAYA में गरजे शाह, कहा ‘इस बार सभी 40 सीट पर दिलाएं जीत’

गया: बिहार में भाजपा अब एनडीए प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह गया पहुंचे। गया में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से एनडीए को सभी 40 सीटों पर जिताने की अपील की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि जननायक नेता कर्पूरी ठाकुर को किसी ने सम्मान नहीं दिया लेकिन भाजपा सरकार ने सम्मान दिया।

यह भी पढ़ें- मछली विवाद में तेजस्वी का भाजपा पर तंज, कहा ‘IQ टेस्ट में फेल हुए भाजपाई’

गया से एनडीए के उम्मीदवार जीतनराम मांझी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में आपने एक सीट रख लिया था और एनडीए को 39 सीटों पर विजय प्राप्त हुई थी लेकिन इस बार आप सभी 40 सीटों पर जीत दिलाएं। अमित शाह ने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितने भी वादे किये सभी पूरा किया है आगे भी वादे पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में

इस दौरान अमित शाह ने राम मंदिर, धारा 370 समेत अपनी कई उपलब्धियों को भी बताया और राजद समेत कांग्रेस पर हमला भी बोला। अमित शाह ने कहा कि राजद और कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकती है लेकिन विकास का काम केवल एनडीए करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA

GAYA
GAYA

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...