केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना में 5 दिवसीय IPM ओरिएंटेसन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

पटना : ​भारत सरकार के अधीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वारा पटना में आयोजित पांच दिवसीय आईपीएम ओरिएंटेसन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पौधा संरक्षण के संयुक्त निदेशक डॉ. अवनीश श्रीवास्तव ने प्रशिक्षुओं से उनकी प्रशिक्षण से होने वाले ज्ञानार्जन से संबंधित उनकी राय और फीड बैक ली गई। उन्होंने किसानों को आईपीएम के महत्व के बारे में समझाने के लिएप्रशिक्षुओं को प्रेरित किया गया। केंद्र के प्रभारी अधिकारी विवेक कान्त गुप्ता, वनस्पति संरक्षण अधिकारी ने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया गया कि वे प्रशिक्षण के दौरान सिखायी गई सारी जानकारी को किसानों के बीच प्रचार प्रसार करें।

इस पांच दिवसीय आईपीएम ओरिएंटेसन प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच दिनों के दौरान पौधा संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, पटना एवं राज्य सरकार से आमंत्रित जाने माने विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया। जिनमें मुख्यतः प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मो. मोनोब्रुल्लाह, डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राहुल कुमार, सुनील सिंह, सैयद अहसन सज्जाद, कुलदीप कुमार, रश्मि शंकर, राजेश यादव और सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी इत्यादी सम्मिलित हुए।

यह भी देखें :

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य सरकार के कृषि विभाग के प्रसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिनको प्रशिक्षण के बाद केंद्र के प्रभारी अधिकारी विवेक कान्त गुप्ता, वनस्पति संरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि डॉ. अवनीश श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, पौधा संरक्षण,बिहार सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी प्रशिक्षुओं द्वारा ये आश्वासन दिया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में लौटकर आईपीएम की तकनीक का किसानों के बीच प्रचार प्रसार करेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार ने ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन योजना के नाम से लायी नया स्कीम

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...