शुरु हुआ बधाइयों का तांता, सीएम हेमंत ने लिखा भगवान बिरसा की वीर भूमि से आपको जोहार

541
Advertisment

Ranchi-पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनते ही बधाइयों का सिलसिला शुरु हो गया है.

Advertisment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने

पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हो

की कर्म भूमि और समस्त झारखंडवासियों की ओर से आपको जोहार.

Hemant tweet on president 22Scope News

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इसे भारत की संस्कृति और परंपरा का सम्मान बताया है.

आज समाज के अंतिम पायदान पर बैठे जनजाति समाज की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित

होना भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का सम्मान है. रांची के विधायक और

पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय को साकार होना बताया है

इस बीच विपक्षी खेमे से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई

देते हुए लिखा है कि उम्मीद है कि वह बिना किसी पक्षपात के संविधान की संरक्षकी के रुप में अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करेंगी.

Twitter Trend- ‘हेमंत नहीं तो कौन’ प्रमोशन है या नये सीएम की खोज   

ySHW 22Scope News
Advertisement