झारखंड की इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस-झामुमो ने ठोका दावा, टिकट के रेस में किसकी होगी जीत ?

झारखंड में लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सभी पार्टियों के भीतर अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की रेस बढ़ गई है. जहां भाजपा ने तीन सीटों को छोड़कर झारखंड के बाकी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है लेकिन अब तक इंडी गठबंधन की ओर से झारखंड में किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारे गए हैं इस वजह से अब जमशेदपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस और झामुमो दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुट गई है.

Cesto mart add 5 22Scope News

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर सीट से झामुमो अपने प्रत्याशी उतारना चाहती है. इसे लेकर झामुमो नेताओं का कहना है कि शहर से लेकर गांव तक झामुमो ने अपनी बूथ कमेटी तैयार कर रखी है जहां जमशेदपुर के 6 विधानसभा में चार पर झामुमो का कब्जा है. हम लोगों ने मजबूत उम्मीदवार के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है.

वहीं झारखंड कांग्रेस भी कोल्हान की सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इसे लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट में शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस का संगठन मजबूत नजर आ रहा है. हम यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

हालांकि अब इंडी गठबंधन से किसे टिकट मिलेगा ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...